फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीसीएस अधिकारी आत्महत्या: पिता ने लगाया हत्या का आरोप, प्रियंका गांधी ने भी किया ट्वीट

Wed, 08 Jul 2020 04:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 08 Jul 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
PCS Officer Suicide Case in Ballia News: PCS woman officer suicides case father accused of murder Priyanka Gandhi also tweeted in ballia
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

बलिया जिले में महिला पीसीएस अधिकारी मणि मंजरी राय की आत्महत्या पर पिता ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। उधर प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर कई सवाल उठाएं हैं। मणि मंजरी राय मनियर नगर पंचायत की ईओ(अधिशासी अधिकारी) थीं। सोमवार देर रात को आत्महत्या से पहले उन्होंने सुसाइड नोट भी छोड़ा था।

PCS Officer Suicide Case in Ballia News: PCS woman officer suicides case father accused of murder Priyanka Gandhi also tweeted in ballia
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

बरामद हुए सुसाइड नोट में लिखा है कि 'वह दिल्ली, मुंबई से बचकर बलिया चली आईं। लेकिन यहां उन्हें रणनीति के तहत फंसाया गया है, इससे वह काफी दुखी हैं। लिहाजा उनके पास आत्महत्या करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है।'

PCS Officer Suicide Case in Ballia News: PCS woman officer suicides case father accused of murder Priyanka Gandhi also tweeted in ballia
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

पिता ने हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप
पीसीएस अफसर मणि मंजरी राय की मौत के मामले में उनके पिता जय ठाकुर राय ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बेटी की हत्या कर कमरे में शव लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह आत्महत्या कर ही नहीं सकती। लगातार उसकी परिवार वालों से बात हो रही थी। किसी तरह के तनाव में नहीं थी। बेटी को लगातार परेशान किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
PCS Officer Suicide Case in Ballia News: PCS woman officer suicides case father accused of murder Priyanka Gandhi also tweeted in ballia
घटना के दौरान मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने कुछ अधिकारियों, ठेकेदारों की ओर इशारा किया। पिता का कहना है कि लगातार इस बारे में वह कहती थी। रविवार को उससे बात हुई तो उसने बताया कि शनिवार को उसका ड्राइवर हटा दिया गया था। वह खुद गाड़ी लेकर आने जाने लगी थी। फर्जी पेमेंट को लेकर उसे लगातार परेशान किया जा रहा था।

विज्ञापन
PCS Officer Suicide Case in Ballia News: PCS woman officer suicides case father accused of murder Priyanka Gandhi also tweeted in ballia
प्रियंका गांधी - फोटो : PTI

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि बलिया में तैनात गाजीपुर निवासी युवा अधिकारी मणि मंजरी के बारे में दुखद समाचार मिला। खबरों के अनुसार उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए थे। मणि मंजरी के परिवार को न्याय मिले इसके लिए, सभी तथ्यों का सामने आना और निष्पक्ष जांच बहुत जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed