फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'PCS अधिकारी को आत्महत्या के लिए उकसाया', इन छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 09 Jul 2020 11:36 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 09 Jul 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
PCS Officer Suicide Case in Ballia News: Incites PCS officer to suicide case filed against these six people
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

बलिया जिले के मनियर नगर पंचायत की ईओ मणि मंजरी राय की मौत के मामले में बुधवार शाम मृतका के भाई की तहरीर पर नगर पंचायत अध्यक्ष समेत छह लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मणि मंजरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, इसमें हैंगिंग का मामला आया है।

PCS Officer Suicide Case in Ballia News: Incites PCS officer to suicide case filed against these six people
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के कनुवान ग्राम निवासी ईओ मणि मंजरी राय के भाई विजयानंद राय की तहरीर पर पुलिस ने मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता, टैक्स लिपिक विनोद सिंह, ईओ संजय राव और कम्प्यूटर ऑपरेटर अखिलेश के अलावा दो अन्य पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

PCS Officer Suicide Case in Ballia News: Incites PCS officer to suicide case filed against these six people
घटना के बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विजयानंद ने तहरीर में आरोप लगाया है कि बिना टेंडर कराए चेयरमैन ने फर्जी तरीके से 35 कार्यों की पत्रावलियां बनाकर कार्य कराने के लिए आदेश देने का ईओ पर दबाव बनाया था। इसमें से 18 कार्य एक ही ठेकेदार को दे दिए। इसकी शिकायत ईओ ने अपर जिलाधिकारी से की थी। इन लोगों के लगातार दबाव और उत्पीड़न के कारण ईओ ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
PCS Officer Suicide Case in Ballia News: Incites PCS officer to suicide case filed against these six people
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

नगर पंचायत मनियर के चैयरमैन भीम गुप्ता ने बताया कि यह आरोप निराधार है। मैं जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हूं। किसी ने बढ़ा-चढ़ाकर मुकदमा दर्ज करवाया है। शासन-प्रशासन की किसी भी जांच में मैं उपस्थित रहूंगा।

विज्ञापन
PCS Officer Suicide Case in Ballia News: Incites PCS officer to suicide case filed against these six people
प्रियंका गांधी - फोटो : PTI

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि बलिया में तैनात गाजीपुर निवासी युवा अधिकारी मणि मंजरी के बारे में दुखद समाचार मिला। खबरों के अनुसार उन्होंने प्रशासन की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए थे। मणि मंजरी के परिवार को न्याय मिले इसके लिए, सभी तथ्यों का सामने आना और निष्पक्ष जांच बहुत जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed