लखनऊ से इलाहाबाद के रास्ते महिला बाइकर्स की रैली आज काशी पहुंची। ये महिला बाइकर्स जिस जगह से गुजर रहीं हैं वहां ये एक खास संदेश छोड़ जाती हैं। वाराणसी पहुंचने पर इन महिला बाइकर्स का जोरदार स्वागत किया गया। महिला बाइकर्स रैली को लीड कर रहीं हैं बाइकिंग के क्षेत्र में तीन विश्व रिकार्ड बनाने वाली पल्लवी फौजदार। आगे की स्लाइड्स में जानिए...
2 of 5
pallavi fauzdar
- फोटो : अमर उजाला
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी हर महिला तक पहुंचाने के लिए लखनऊ से शुरू हुई बाइकर्स रैली का मंगलवार को वाराणसी में समापन हुआ। इसका नेतृत्व कर रहीं अंतरराष्ट्रीय महिला बाइकर पल्लवी फौजदार का काशी में सम्मान भी हुआ जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। बाइकर्स टीम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
3 of 5
lady biker
- फोटो : अमर उजाला
काशी विद्यापीठ, हेरिटेज के सामने, दशाश्वमेध घाट पर नुक्कड़ नाटक किया गया। समापन कार्यक्रम सांस्कृतिक संकुल में आयोजित हुआ। इसका समापन महापौर राम गोपाल मोहले ने किया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय पश्चात वर्ती देखरेख संगठन की बालिकाओं ने नृत्य पेश किया। राजकीय बाल गृह बालक रामनगर की अभिनय प्रस्तुति को खूब सराहा गया।
4 of 5
lady bikers
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मोटरसाइकिल चालक पल्लवी फौजदार के नेतृत्व में 12 बाइकर्स की टीम यहां पहुंची है। उनकी टीम लखनऊ, रायबरेली से होकर इलाहाबाद के रास्ते वाराणसी की दूरी तय की। वाराणसी के सांस्कृतिक संकुल में उनका और उनके टीम का सम्मान किया गया। महिला बाइकर्स रैली को दोपहर दो पहुंचना था लेकिन ये रैली 03 बजे के बाद वाराणसी पहुंची।
5 of 5
lady bikers
- फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार की योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए तथा महिला हिंसा के मामलों की त्वरित सहायता के लिए 181 महिला हेल्पलाइन आदि के प्रचार-प्रसार के लिए उत्तरप्रदेश महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा बाइकर्स रैली का आयोजन किया जा रहा है। ये रैली लखनऊ से 25 जून को शुरू होकर बछरावां, रायबरेली, ऊंचाहार, आलापुर, फाफामऊ, इलाहाबाद होते हुए 27 जून को वाराणसी पहुंची।