फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मचाया कहर, तस्वीरें बयां कर रही कितना दर्दनाक था हादसा

Sat, 08 Sep 2018 07:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 08 Sep 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
over speed scarpio hit auto at varanasi one killed
varanasi - फोटो : amar ujala
वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में रिंग रोड के पास शुक्रवार दोपहर बाद तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कहर बरपाया। इस रफ्तार के कहर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़े रहे हैं। हादसे से गुस्साए लोगों ने स्कार्पियो सवार एक युवक को पकड़ कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....


 
over speed scarpio hit auto at varanasi one killed
varanasi - फोटो : amar ujala
शिवपुर थाना अंतर्गत सभईपुर गांव निवासी सुशील दुबे (60) अपनी बेटी भावना (32) को लेकर ऑटो से उसके ससुराल चोलापुर थाने के आयर गांव जा रहे थे। चालक राजू पाल ऑटो लेकर निर्माणाधीन रिंग रोड पर पहुंचा। इसी दौरान चांदमारी की ओर से सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो पर जोरदार टक्कर मारी। स्कार्पियो की टक्कर से ऑटो हवा में लगभग दस फीट तक उछला और उसमें सवार सातों लोग छिटक कर दूर जा गिरे। 

 
over speed scarpio hit auto at varanasi one killed
varanasi - फोटो : amar ujala
हादसे में सुशील की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजू के दोनों पैर कट गए। वहीं, भावना और उनके तीन बच्चे व एक भतीजी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर दीनदयाल अस्पताल गई जहां से राजू को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान राजू की मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
over speed scarpio hit auto at varanasi one killed
varanasi - फोटो : अमर उजाला
हादसे के संबंध में शिवपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है। स्कार्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार स्कार्पियो जौनपुर के नेवढ़िया थाना के रामनगर ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह की है। चालक जौनपुर के महिमापुर निवासी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed