{"_id":"5b94f46e867a557fe112125b","slug":"opd-service-start-in-bhu-south-campus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के बरकछा परिसर में ओपीडी शुरू, अनुप्रिया पटेल ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के बरकछा परिसर में ओपीडी शुरू, अनुप्रिया पटेल ने किया उद्घाटन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : amar ujala
बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिण परिसर में में रविवार से ओपीडी शुरू हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इसका उद्गाटन किया। ओपीडी को शुरू करने की दिशा में केंद्रीय मंत्री व मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल ने ही पहल की थी। उन्होंने इसके लिए पिछले दिनों बीएचयू के कुलपति प्रो. राकेश भटनागर को पत्र लिखा था। परिसर के हेल्थ सेंटर में ओपीडी सेवा शुरू होने के बाद स्थानीय मरीज बेहतर इलाज करा सकेंगे। सर सुन्दरलाल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजयनाथ मिश्र ने कहा कि बरकछा के परिसर में पांच सौ एकड़ में अस्पताल बनाने की योजना पर काम हो रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें....
Trending Videos
anupriya patel
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि यह परिसर बीएचयू की तरह स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभायेगा। यहां हेल्थ सेंटर चालू होने से झारखंड, छत्तीसगढ़ तथा मध्यप्रदेश के लगभग सात करोड़ की आबादी को लाभ मिलेगा। परिसर में पांच सौ बेड के नए अस्पताल के निर्माण के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। बीएचयू के कुलपति की ओर से इसका प्रस्ताव दिया गया है। स्वास्थ्य केंद्र में फिलहाल 10 बेड की व्यवस्था की गई है। इसमें 6 बेड मेडिसिन, एक बेड डेंटिस्ट, एक ऑपरेशन थिएटर और दो बेड नेचुरोपैथी के इलाज के लिए होंगे।
anupriya patel
- फोटो : amar ujala
यहां पर बिच्छू, सांप अथवा कुत्ता के काटने का इलाज भी होगा। इसमें प्रयुक्त इंजेक्शन भी मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस सेवा के शुरू होने से सोनभद्र के मरीजों को भी राहत मिलेगी। अध्यक्षता करते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने परिसर को बीएचयू के विकास यात्रा में महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने जल संकट को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री से मिर्जापुर से गंगा जल को परिसर में लाने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग दिलाने की अपेक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
anupriya patel
- फोटो : amar ujala
सरसुंदर लाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र ने कहा कि ओपीडी में एलोपैथी, आयुर्वेद तथा नेचुरोपैथी के चिकित्सक नियमित रूप से अपनी सेवा प्रदान करेंगे। इससे छात्र-छात्राओं के साथ ही जिले के मरीज भी लाभान्वित होंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को बरकछा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : amar ujala
अध्यक्ष प्रो. श्रीराम सिंह ने केंद्रीय मंत्री को कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र पर मृदा परीक्षण कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया जाता है। साथ ही किसानों के लिए उन्नत बीज भी तैयार किए जाते हैं। बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में चार नए भवनों का लोकार्पण किया गया। इनमें 16 फ्लैट के शिक्षक आवास, संरक्षक आवास, हिमाद्रि महिला छात्रावास और कैलाश छात्रावास शामिल रहे। इसके बाद परिसर के स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के क्रम में बहिरंग सेवा का लोकार्पण हुआ।