{"_id":"5b8bd3cf42c7924646255eff","slug":"one-teacher-and-student-killed-after-his-school-van-turn-into-canal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंदौली में दर्दनाक हादसाः नहर में स्कूली वाहन पलटने से दो छात्राओं की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में दर्दनाक हादसाः नहर में स्कूली वाहन पलटने से दो छात्राओं की मौत, कई घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
यूपी के चंदौली जिले में रविवार दोपहर बाद दर्दनाक हादसा हुआ। कोतवाली क्षेत्र के चकिया-चंदौली मार्ग पर लतीफशाह पर्यटक स्थल से लौटते समय लेफ्ट कर्मनाशा नहर में स्कूली छात्राओं, शिक्षिकाओं से भरा मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे नहर में डूबने से दो छात्राओं की मौत हो गई। पानी में डूब रहे एक शिक्षिका और छात्राओं को आस पास के युवकों ने बचाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : amar ujala
कंदवां थाना के चिरईगांव में स्थित लालमनी देवी जूनियर हाईस्कूल बालिका विद्यालय के प्रबंधक जयप्रकाश सिंह दो मैजिक वाहन से विद्यालय की छात्राओं, शिक्षिकाओं और अपने परिवारीजनों सहित 33 लोगों को लेकर राजदरी, देवदरी तथा लतीफशाह पर्यटक स्थल पर घूमने गए थे। घूमने के बाद पूरी टीम चकिया-चंदौली मार्ग से वापस लौट रही थी।
varanasi
- फोटो : amar ujala
नगर के नई बस्ती मुहल्ले में आगे चल रहे एक मैजिक वाहन चालक संजय की लापरवाही से अनियंत्रित होकर नई बस्ती के पास लेफ्ट कर्मनाशा नहर में पलट कर पानी में चली गई। इससे मैजिक में सवार कुछ छात्राएं नहर में जा गिरी तथा कुछ मैजिक के साथ पानी में डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
छात्राओं की चींख-पुकार सुनकर नहर के पुल पर बैठे तथा आस-पास खेतों में काम कर रहे युवकों ने तत्परता दिखाते हुए नहर में छलांग लगा दी। नहर में डूबी छात्राओं और शिक्षिकाओं को पानी से निकाला। मैजिक को भी रस्सी के सहारे खींचकर बाहर निकाला। दुर्घटना में दो छात्राओं मुस्कान (7) और साक्षी (20) की हालत गंभीर देखकर अचेतावस्था में युवकों ने बाइक की मदद से जिला संयुक्त अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
chandauli
- फोटो : amar ujala
यहां रास्ते में ही दोनों बच्चियों ने दम तोड़ दिया। मृतक मुस्कान कंदवा थाना के चिरई गांव निवासी प्रभात सिंह की पुत्री है। वह आजाद शिक्षण संस्था चिरईगांव में दूसरी कक्षा की छात्रा। इसी तरह साक्षी चिरईगांव के ही स्कूल के प्रबंधक जय प्रकाश सिंह की पुत्री थी जो मंशा देवी महाविद्यालय बरहनी में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी।