फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंदौलीः अनियंत्रित होकर नहर में पलटी दर्शनार्थियों से भरी बोलेरे, एक की मौत

Thu, 09 Aug 2018 06:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली Updated Thu, 09 Aug 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
one killed in uncontrol Bolero accident at chandauli
bolero accident - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चंदौली जिले के  मचवल गांव के पास गुरुवार दोपहर दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो का अचानक टायर फट गया। इससे अनियंत्रित होकर बोलेरो लेफ्ट कर्मनाशा नहर में जा गिरी।  उसमें 12 लोग सवार थे। लोगों के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों और आसपास खेतों में काम रहे लोगों ने दर्शनार्थियों को नहर से बाहर निकाला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान हादसे में घायल तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बोलेरो सवार लोग दर्शन के लिए चकिया स्थित लतीफशाह बाबा की मजार पर दर्शन के लिए जा रहे थे।  आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
one killed in uncontrol Bolero accident at chandauli
bolero accident - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक,  सकलडीहा कोतवाली के नई बाजार गांव से दर्जन भर लोग गुरुवार को बोलरो गाड़ी में सवार होकर लतीफ शाह बाबा के मजार पर दर्शन के लिए जा रहे थे। बोलरो गाड़ी जैसे ही चकिया-चंदौली मार्ग पर स्थित मचवल गांव के पास पहुंची कि गाड़ी का पिछला टायर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इसके चलते गाड़ी में सवार चालक सहित सभी लोग नहर में डूबने लगे। 
one killed in uncontrol Bolero accident at chandauli
bolero accident - फोटो : अमर उजाला
आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण चीख पुकार सुनकर नदी की ओर भागे। ग्रामीणों ने किसी प्रकार नहर में डूब रहे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाई। अस्पताल जाते समय रास्ते में ही घायल अख्तर उर्फ अयान(03) पुत्र खुशियान अहमद की मौत हो गई। वह अपनी मां तमन्ना(30) के साथ बोलेरो में था।  हादसे में शामिल बाकी लोगों की हालत खतरे से बाहर है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
one killed in uncontrol Bolero accident at chandauli
bolero accident - फोटो : अमर उजाला

बोलेरो गाड़ी का टायर फटने के बाद नदी में गिरी गाड़ी से बाहर निकाले गए घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने 108 नंबर पर एंबुलेंस के लिए फोन किया। लेकिन काफी इंतजार के बाद भी एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची। बाद में मौके पर पहुंची यूपी 100 व थाने की जीप से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया गया। एंबुलेंस तब पहुंची जब घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचा दिया। 
विज्ञापन
one killed in uncontrol Bolero accident at chandauli
bolero accident - फोटो : अमर उजाला
वाहन में ये लोग थे सवार  
अमन (20) सोनू (23), राजिया (18), रोमी (20), साबिया (19), नाजिया (07), बबली (22) , सोनी (17), तमन्ना (30), आदिब (05), आदिल (8 माह), संजय राजभर (32) व अख्तर उर्फ अयान (03) को पानी से बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अख्तर उर्फ अयान ने दम तोड़ दिया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed