{"_id":"5a3784b94f1c1b3c3d8be6e6","slug":"objectionable-poster-circulated-in-bhadohi-every-where","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के भदोही में लगे ऐसे पोस्टर जिसे देख सब हैरान, भाजपा नेताओं में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के भदोही में लगे ऐसे पोस्टर जिसे देख सब हैरान, भाजपा नेताओं में मची खलबली
टीम डिजिटल,वाराणसी/भदोही
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
poster
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के भदोही जिले में सोमवार सुबह लोग अपने घरों से निकले तो उनके कदम ठिठक गए। सामने दीवार पर ऐसे पोस्टर लगे थे जिसे पढ़ कर लोग हैरान रह गए। जिले भर में कई स्थानों पर यही पोस्टर चिपकाया हुआ था भाजपा नेताओं को जब इस पोस्टर के बारे में पता चला तो खलबली मच गई। पोस्टर का फोटो और वीडियो वाट्सऐप पर फैलने लगा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
poster
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी नेताओं के फोन और मोबाइल घनघनाने लगे। जिले भर में कई स्थानों पर यही पोस्टर चिपकाया हुआ था। दिन बढ़ने के साथ ही यह पोस्टर वाली बात फैलने लगी। लोगों की भीड़ पोस्टर के पास जमने लगी। पोस्टर पर लिखी बात देख चर्चा शुरू होने लगी।
poster
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टर में एक भाजपा के एक स्थानीय विधायक और दो अन्य पार्टी नेताओं की तस्वीर के साथ गंभीर आरोप लगाए गए थे। पोस्टर में सबसे उपर लिखा है.,'ध्यान से सुन लो नेताओं! हमारी तुम्हारी बैर नहीं, मोदी और योगी के राह पर न चलने से, अब तुम्हारी खैर नहीं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
poster
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टर में औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक और जिला महामंत्री राजेंद्र दुबे का फोटो लगा हुआ है। फोटो के नीचे लिखा है, 'भदोही जनपद के तीन दलाल- भाष्कर, हौसिला और राजेंद्र लाल'। इसके नीचे लिखा है, ये उक्त तीन लोग भाजपा के बैनर तले पीएम और सीएम के आदर्शों पर नहीं चल रहे हैं। इनका बस एक सूत्री कार्यक्रम है धन कमाना तथा भाजपा को, पीएम को सीएम को बदनाम करना।
विज्ञापन
poster
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आधे से भी ज्यादा पेज में इनके कुकृ्त्य पर प्रकाश डाला गया है। 10 सवाल और उनके जवाब दिए गए हैं। इसमें जिलेभर में चल रही योजनाओं, सरकारी काम, भूमाफिया, प्रशासन इत्यादी का जिक्र कर नेताओं से सवाल दागा गया है। पोस्टर के अंत में इन्हें बेनकाब करते हुए पार्टी से निकालने का आह्वान किया हुआ है।