वरुणा और असि नदी के संगम पर बसा शहर वाराणसी... यानी बनारस... यानी वह शहर जहां जीवन में हर वक्त रस बना रहता है। जीवन मस्त रहता है। गंगा किनारे स्थित बाबा भोलेनाथ की यह नगरी दुनिया भर में काशी नाम से भी विख्यात है। तो काशी में अब हर सुबह आपके लिए होगी और खास। अमर उजाला माई सिटी में शहर के एक एक हिस्से की खबर आप तक पहुंचेगी। रविवार को लांन्चिंग होने के बाद सोमवार को अमर उजाला माई सिटी रैली निकाली गई। अमर उजाला वाराणसी के चांदपुर स्थित कार्यालय से रैली को मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की। कहा कि 'माई सिटी' शहरियों के लिए अनोखा और बेहतरीन तोहफा है।
अब बनारस की सुबह होगी और भी खुशनुमा: अमर उजाला माई सिटी रैली को पुलिस आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 16 Jan 2023 01:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन