फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: एक जून से कोरोना कर्फ्यू में कोई ढील नहीं, आज जारी हो सकते हैं ये नए नियम

Mon, 31 May 2021 12:29 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 May 2021 12:29 AM IST
सार

वाराणसी में सोमवार को कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। शासन की ओर से सक्रिय मरीजों की संख्या को देखते हुए वाराणसी में कोरोना कर्फ्यू में किसी तरह की ढील नहीं देने का निर्णय लिया गया है। हालांकि प्रशासन अभी शासन के निर्देशों का अध्ययन कर रहा है और सोमवार तक नए नियम जारी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
No relaxation in Corona curfew from june in Varanasi These new rules can be issued today
वाराणसी में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में सोमवार को कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। शासन की ओर से सक्रिय मरीजों की संख्या को देखते हुए वाराणसी में कोरोना कर्फ्यू में किसी तरह की ढील नहीं देने का निर्णय लिया गया है। हालांकि प्रशासन अभी शासन के निर्देशों का अध्ययन कर रहा है और सोमवार तक नए नियम जारी किए जा सकते हैं।

शासन की ओर से कोरोना कर्फ्यू बनारस में जारी रखने का निर्देश दिया गया है, हालांकि प्रशासनिक स्तर पर कुछ अतिरिक्त छूट दिए जाने की संभावनाएं जताई जा रही है। प्रशासन कपड़ा, ऑटो पार्ट्स आदि की फुटकर दुकानों को खोलने पर मंथन कर रहा है। फिलहाल थोक मंडी, मॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि शासन का आदेश आ गया है। उसका अध्ययन किया जा रहा है। सोमवार को एक जून से शुरू होने वाले कोरोना कर्फ्यू पर विचार किया जाएगा। 

गौरलतब है कि वाराणसी में कोरोना की रफ्तार कमजोर हो रही है। बीते 24 घंटे में जिले में 54 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आती जा रही है। रविवार को तो कोरोना संक्रमण की दर 1 प्रतिशत से भी नीचे आ गई। 

No relaxation in Corona curfew from june in Varanasi These new rules can be issued today
वाराणसी में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रविवार शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में जिले में अभी 1222 सक्रिय केस हैं। यह प्रदेश सरकार द्वारा तय किए गए सेफ जोन के मानक छह सौ एक्टिव केस से दोगुने हैं।
No relaxation in Corona curfew from june in Varanasi These new rules can be issued today
coronavirus curfew in corona positive area grocery ration in varanasi - फोटो : coronavirus curfew in corona positive area grocery ration in varanasi
इस लिहाज से वाराणसी को कोरोना कर्फ्यू से निजात पाने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि रोजाना मिलने वाले नए कोरोना संक्रमितों और ठीक होने वाले पुराने मरीजों के अनुपात को देखा जाए तो वाराणसी अगले सप्ताह तक कोविड सेफ जोन में आ सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
No relaxation in Corona curfew from june in Varanasi These new rules can be issued today
वाराणसी में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : वाराणसी में कोरोना कर्फ्यू
अखिल भारतीय उद्योग व्यपार मंडल की ओर से रविवार देर शाम हुई  बैठक में आंशिक कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला दुर्भाग्य पूर्ण  बताया गया। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष शेष पाल गर्ग, महामंत्री संजय जायसवाल, मिडिया प्रभारी रमेश केशरी, मंत्री राजू बाजोरिया ने बिना व्यपार मंडलो के विस्वास में लिए स्वयं से लिये गए फैसले को दुर्भाग्यशाली करार दिया है। 
विज्ञापन
No relaxation in Corona curfew from june in Varanasi These new rules can be issued today
वाराणसी में कोरोना कर्फ्यू - फोटो : वाराणसी में कोरोना कर्फ्यू
राकेश जैन ने कहा कि व्यापारी भी जनहित और समाज का भला चाहते है, व्यपारियो ने स्वत: एक कदम आगे बढ़ते हुए बंदी का एलान किया था। सरकार को कर्फ्यू का एलान करते हुए हर शहर के क्षेत्रफल को भी धयान देना चहिये था। छोटे शहर में 600 एक्टिव केस अधिक हो सकते है। पर बनारस और लखनऊ जैसे शहरो के लिए 600 की संख्या अधिक नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed