फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी का जेएचवी मॉल: अंधाधुंध फायरिंग के दूसरे दिन ऐसा रहा हाल, तस्वीरों में देखें

Fri, 02 Nov 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 02 Nov 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
Varanasi JHV mall see the photos after the firing incident
varanasi - फोटो : अमर उजाला
अंधाधुंध फायरिंग की वारदात के दूसरे दिन गुरुवार को भी वाराणसी का जेएचवी मॉल बंद रहा। इस दौरान शोरूमों के व्यापारियों और सेेल्समैनों ने मॉल के सामने प्रदर्शन कर सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की मांग की। कुछ ने आरोप लगाया कि तफ्तीश के नाम पर पुलिस उन्हें शोरूम नहीं खोलने दे रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें....

 
Varanasi JHV mall see the photos after the firing incident
varanasi - फोटो : अमर उजाला

छावनी क्षेत्र में जेएचवी मॉल के होने के कारण आसपास के होटलों में ठहरने वाले विदेशी सैलानी भी यहां खरीदारी करने और नाश्ता वगैरह करने आते हैं। गुरुवार को भी कई विदेशी सैलानी मॉल में जाने के लिए आए थे। मगर, परिसर के मुख्य गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स उन्हें ‘मॉल क्लोज... क्लोज’ कह कर वापस लौटा रहे थे। विदेशी सैलानी मॉल के बंद होने का कारण पूछ रहे थे तो मौजूद लोग उन्हें बुधवार की वारदात की जानकारी दे रहे थे। 

 
Varanasi JHV mall see the photos after the firing incident
varanasi - फोटो : अमर उजाला

कैंट पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और आश्वस्त किया कि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, पड़ताल पूरी होने के बाद शोरूम खोलने से किसी को नहीं रोका जाएगा। रोजाना लोगों की भीड़ से गुलजार रहने वाले मॉल में फायरिंग के बाद बुधवार की शाम से ही सन्नाटा छाया हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi JHV mall see the photos after the firing incident
varanasi - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को मल्टीप्लेक्स में कोई शो नहीं चला। शोरूमों के शटर नहीं उठे। इस बीच शोरूम के व्यापारी और सेल्समैन मॉल में ही मौजूद रहे। दुकानदारों ने मांग की कि हत्यारों के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही करने वाले गार्ड्स पर भी कार्रवाई की जाए। उधर, मॉल के कपड़े के शोरूम और उसके बाहर फायरिंग के कारण जगह-जगह गिरे खून के धब्बे को व्यापारी और सेल्समैन साफ करते दिखे। 
 
विज्ञापन
Varanasi JHV mall see the photos after the firing incident
varanasi - फोटो : अमर उजाला

जेएचवी मॉल में फायरिंग कर दो लोगों की हत्या करने के आरोपी काशी विद्यापीठ के छात्र आलोक उपाध्याय को निष्कासित करने की तैयारी है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन पुलिस की ओर से एफआईआर की कॉपी मिलने का इंतजार कर रहा है, जिसके आधार पर छात्र के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उधर, गुरुवार को विश्वविद्यालय व हास्टल के पास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। हास्टल में सन्नाटा पसरा रहा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed