{"_id":"5b1956014f1c1b644d8b550d","slug":"nishad-party-protest-in-purvanchal-for-reservation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आरक्षण को लेकर निषाद पार्टी का पूरे पूर्वांचल में प्रदर्शन, कई जगहों पर पुलिस से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण को लेकर निषाद पार्टी का पूरे पूर्वांचल में प्रदर्शन, कई जगहों पर पुलिस से झड़प
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
nishad party
- फोटो : अमर उजाला
आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के कार्यकर्ताओं ने पूर्वांचल के कई जिलों में आंदोलन किया। आंदोलन के दौरान कई जगहों पर ट्रेन और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। कई जगहों पर आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झड़प होने की भी खबर है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
nishad party
- फोटो : अमर उजाला
मछुआ समुदाय की सभी जातियों को ओबीसी से निकाल कर एससी का प्रमाण पत्र देने लिए निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) ने गुरुवार को आंदोलन किया। वाराणसी में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अक्सर तहसीलों से जो जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। वह पिछड़ी जाति का होता है।
nishad party
- फोटो : अमर उजाला
कई बार बताने के बाद भी एससी का प्रमाण पत्र जारी नहीं होेने से मछुआ समुदाय के लोगों को दिक्कत हो रही है। इस समुदाय में कहार, कश्यप, केवट, मल्लाह, निषाद, कुम्हार, प्रजापति, धीवर, बिंद, भर, राजभर, धीमर, बाथम, तुरहा, गोंडिया, मांझी, मछुआ आदि हैं। मछली शहर लोकसभा सुरक्षित सीट से मछुआ समुदाय के रामचरित्र निषाद को भाजपा ने सांसद बनाया। इसके बावजूद प्रशासन ओबीसी का प्रमाण पत्र दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
nishad party
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन रोकने के दौरान पुलिस और पार्टीजनों के बीच जमकर पथराव हुआ। इसमें राष्ट्रीय महासचिव डा. सूर्यभान सिंह समेत कई कार्यकर्ता और एसपी सिटी अनिल पांडेय समेत दस पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर इंदौर पटना एक्सप्रेस ट्रेन और एक मालगाड़ी को एक घंटे तक रोके रखा।
विज्ञापन
nishad party
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में निषाद पार्टी से जुड़े लोगों ने गुरुवार को अंधऊ बाईपास मार्ग पर फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग के पास आरक्षण की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। नायब तहसीलदार द्वारा समझाने-बुझाने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इसकी वजह से मार्ग पर आवागमन करने वाले परेशान रहे। जाम से सद्भावना एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक खड़ी रही।