फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2019 में पीएम मोदी की फतह के लिए मुस्लिम महिलाओं ने की दुआख्वानी

Thu, 07 Jun 2018 07:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 07 Jun 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Muslim women perform duakhwani for PM modi victory
varanasi - फोटो : अमर उजाला

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बुधवार शाम मुस्लिम महिलाओं के लिए रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। चौकाघाट सांस्कृतिक संकुल में आयोजित इस रोजा इफ्तार में सियासत का रंग कुछ ऐसा दिखा कि इफ्तार को ‘कमल इफ्तार पार्टी’ का नाम दिया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें..

 
Varanasi Muslim women perform duakhwani for PM modi victory
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इफ्तार से पहले मुस्लिम महिलाओं ने यहां एक-दूसरे को कमल का फूल देकर रमजान की मुबारकबाद दी। इफ्तार के पहले 2019 में पीएम मोदी की फतह के लिए दुआख्वानी की। महिलाओं ने पूरी पाकीजगी के साथ खजूर, फल, शरबत और मिठाई से रोजा खोला।

 
Varanasi Muslim women perform duakhwani for PM modi victory
muslim women - फोटो : अमर उजाला
इफ्तार पार्टी की अध्यक्षता करते हुए अभियान की उत्तर प्रदेश की सह संयोजक डॉ. रचना अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान के लिए की गई कोशिशों के चलते ही देश की आधी आबादी पूरी मजबूती के साथ मोदी सरकार के साथ खड़ी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi Muslim women perform duakhwani for PM modi victory
varanasi - फोटो : अमर उजाला
पूर्व पार्षद प्रत्याशी हुमा बानो व लुबना बेगम, शबाना आफताब, मीनू ग्रोवर ने कार्यक्रम का संयोजन किया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर भाजपा मीडिया प्रभारी सोमनाथ विश्वकर्मा सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed