Varanasi Flood: गंगा का रौद्र रूप, मणिकर्णिका घाट पर शवों की कतार, पहली बार नमो घाट बंद, वरुणा-गोमती भी उफनाई
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:31 PM IST
सार
Namo Ghat Varanasi News: वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। पहली बार नमो घाट बंद किया गया है। शीतला घाट की सड़क तक पानी आ गया है। बाढ़ का पानी बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर से महज 800 मीटर दूर है। सामनेघाट की सड़क तक गंगा का पानी पहुंच गया है। वहीं, मणिकर्णिका घाट पर शवों की कतार लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन