फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाग पंचमी विशेष: बनारसी लड़कियों में बढ़ा कुश्ती का क्रेज, बीते वर्ष टूटी थी सदियों पुरानी परंपरा

Wed, 15 Aug 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 15 Aug 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Nag panchami special varanasi girls shows craze for wrestling
महिला कुश्ती दंगल की पहल - फोटो : अमर उजाला

बनारस की मिट्टी की सुगंध से पूरी दुनिया महमहा चुकी है। मुश्कों के बल पर बनारस केसरी, यूपी केसरी से लेकर हिंद केसरी तक इन पहलवानों की शोहरत और बुलंदी के चर्चे तो पूछिए ही मत। मिट्टी के इन अखाड़ों से अब तक लक्ष्मी कांत पांडेय, चिक्कन पहलवान, नरसिंह यादव, बीबी भार्गव जैसे ओलंपियन कुश्ती के पटल पर अपने दांव-पेच का लोहा मनवा चुके हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें....

 
Nag panchami special varanasi girls shows craze for wrestling
- फोटो : अमर उजाला
बीते वर्ष नागपंचमी पर गोस्वामी तुलसीदास अखाड़े में वर्षों पूरानी पंरपरा टूटी थी। यहां महिला पहलवानों को लड़ाने की नई परंपरा की शुरुआत हुई थी। काशी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों की 12 महिला पहलवानों को पहली बार दांव-पेच आजमाने का मौका मिला था। इसे महिला कुश्ती के क्षेत्र में बड़ी पहल के रूप में देखा गया था। तब से लेकर आज तक इस एक वर्ष में बनारस की बेटियों ने कुश्ती के प्रति अपना रुझान दिखाया है।  
 
Nag panchami special varanasi girls shows craze for wrestling
- फोटो : अमर उजाला

दोनों पहर अखाड़ों में धूल पोतकर दांव सीखने और जोड़ी-गदा फेरने वाले शहर बनारस में अब कुश्ती की लय बदल गई है। यह नई-ताजी हवा जल्द ही बहार बन कर छा जाएगी। गीता फोगाट, साक्षी मलिक जैसी महिला पहलवानों के विश्व पटल छाने के बाद लड़कियों में कुश्ती के प्रति क्रेज बढ़ गया है। अब महिलाएं दंगल में उतरने लगी हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nag panchami special varanasi girls shows craze for wrestling
गोस्वामी तुलसीदास अखाड़ा में पहली बार महिला मल्लों की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए सिगरा स्टेडियम से लेकर परंपरागत अखाड़ों तक लड़कियां दांव-पेच सीखने में जुटी हैं। एक-दूसरे को धूल चटाने, चित करने और आसमान तकाने के लिए वह पसीना बहा रही हैं। कोई कोच की मदद ले रहा है तो कोई गुरुओं की। गोस्वामी तुलसी दास अखाड़े में बुधवार को बालाओं के दांव-पेच का जादू दिखेगा। 
 
विज्ञापन
Nag panchami special varanasi girls shows craze for wrestling
women wrestling in Varanasi - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं के इस दंगल में बनारस के अलावा मिर्जापुर, मऊ, जौनपुर की भी महिला पहलवानों के दांव चलेंगे। इसके लिए यह महिला पहलवान लगातार अभ्यास कर रही हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed