फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी को बंधेगी तीन तलाक और अनुच्छेद 370 मुक्त राखी, मुस्लिम महिलाओं ने की तैयार

Sat, 10 Aug 2019 02:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Aug 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
Muslim Women made article 370 tripple talaq rakhi for gift to pm modi on raksha bandhan in varanasi
राखी बनातीं और गीत गातीं मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

पिछले 6 वर्षों से नरेंद्र मोदी को अपना भाई मानकर रक्षाबंधन पर उनके लिए राखी भेजने वाली मुस्लिम महिलाओं ने इस साल भी पीएम मोदी के लिए विशेष राखी बनाई है। तीन तलाक जैसी सामाजिक कुप्रथा और देश को तोड़ने वाली अनुच्छेद 370 खत्म होने से पूरा देश खुश है और इसी खुशी का प्रभाव रक्षाबंधन त्योहार पर भी पड़ा है, तभी तो गीत गाकर प्रधानमंत्री मोदी के लिए अनुच्छेद 370 मुक्त और तीन तलाक मुक्त राखी मुस्लिम बहनों ने बड़े मनोयोग से बनाकर यह संदेश दिया कि हर तीज, त्यौहार, धर्म और रिश्ते से ऊपर है देश से रिश्ता। आगे की स्लाइड्स में देखें...।

Muslim Women made article 370 tripple talaq rakhi for gift to pm modi on raksha bandhan in varanasi

15 अगस्त को हिंदुस्तान की आजादी का त्योहार मनाया जाएगा, साथ ही रक्षाबंधन के माध्यम से तीन तलाक जैसी सामाजिक कुप्रथा और अनुच्छेद 370 हटने से आजादी का उत्सव भी मनाने की तैयारी की जा रही है। तभी तो मुस्लिम महिला फाउंडेशन एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में सुभाष भवन, इंद्रेश नगर, लमही में हिंदु-मुस्लिम महिलाओं ने अपने भाइयों के लिए ऐसी राखी का निर्माण किया, जो देश की भावनाओं से जुड़ा था। बहनों ने कई तरह की राखियों का निर्माण किया। रेशम के धागे के साथ खूबसूरत टिक्की लगाकर एक-एक राखी को सजाया। किसी राखी पर 370 मुक्त, किसी पर तीन तलाक मुक्त और किसी पर मोदी और इंद्रेश कुमार की तस्वीर थी।

Muslim Women made article 370 tripple talaq rakhi for gift to pm modi on raksha bandhan in varanasi

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिफाफे में दो राखी भेजी गई, एक तीन तलाक मुक्त और दूसरी 370 मुक्त। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेता इंद्रेश कुमार को तीन तलाक मुक्त राखी भेजी गई। गृहमंत्री अमित शाह को 370 मुक्त और 35ए मुक्त राखी भेजकर अपना भाई होने पर गर्व किया। इसके अलावा कश्मीरियों के लिए मोदी राखी, लद्दाखियों के लिए इंद्रेश राखी, भारतीय सेना के जवानों के लिए सुभाष राखी और रामभक्तों के लिए श्रीराम राखी बनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muslim Women made article 370 tripple talaq rakhi for gift to pm modi on raksha bandhan in varanasi

मुस्लिम महिलाओं ने बनाईं सभी प्रकार की राखियों का लोकार्पण समाजसेवी गुलाब श्रीवास्तव, राहुल भारत एवं विशाल भारत संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजीव श्रीवास्तव ने किया। इस बार आजादी के दिन ही रक्षाबंधन उत्सव है, इसलिए तीन तलाक और 370 से आजादी वाले राखी का निर्माण किया गया ताकि सामाजिक कुप्रथा और राष्ट्रीय कलंक से आजादी का अहसास राखी बांधने वाले कर सकें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गुलाब श्रीवास्तव ने कहा कि ‘मुस्लिम बहनें राखी के बहाने देश के हर धर्म के लोगों को रिश्ते में बांध रही हैं। यह राष्ट्रीय एकता की दिशा में अभूतपूर्व योगदान है।

विज्ञापन
Muslim Women made article 370 tripple talaq rakhi for gift to pm modi on raksha bandhan in varanasi

मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि जिन लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी, उनको गुलामी के दर्द का अहसास था। आज तीन तलाक और 370 से आजादी में भाग लेने वाला प्रत्येक व्यक्ति का महत्व नहीं समझ सकता है, जिसने वर्षों तक इसकी गुलामी झेली हो। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, इंद्रेश कुमार ये देश के महानायक और समाज सुधारक हैं। जिन्होंने हर हिंदुस्तानी को इस कलंक से आजादी दिलाई। राखी के बहाने हम दिलों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। कश्मीर और लद्दाखी भाई बहनों को मोदी राखी और इंद्रेश राखी भेजकर यह बताना चाहते हैं कि इन्हीं महापुरूषों की वजह से आप राष्ट्रीय कलंक से आजाद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed