फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्वांचल में सबसे सशक्त और सक्रिय गैंग है मुख्तार अंसारी का, इन कारोबार से जुड़ा

Sat, 11 Jul 2020 02:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 11 Jul 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
most powerful and active gang is Mukhtar Ansari Illegal trading in mau city purvanchal
मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।

वैसे तो पूर्वांचल के मऊ जिले में छोटे-बड़े मिलाकर कुल 64 सक्रिय गैंग हैं। समय-समय पर अभियान चलाकर पुलिस इन पर शिकंजा कसने का काम भी करती है। लेकिन इन दिनों शासन के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे, अभियान में जिला पुलिस ने जिले में सक्रिय मुख्तार अंसारी गैंग को चुना है। मुख्तार गैंग को हिलाने में पुलिस का पूरा साथ जिला प्रशासन भी दे रहा है।

most powerful and active gang is Mukhtar Ansari Illegal trading in mau city purvanchal
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के रिकॉर्ड में जिले में कुल 64 सक्रिय गैंग हैं। लेकिन इनमें सबसे सशक्त और सक्रिय गैंग सदर विधायक मुख्तार अंसारी का है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले में सरकारी गैर सरकारी ठेके से लेकर, जिले के सभी नगर पंचायतों के टैक्सी स्टैंड, मछली व्यवसाय, जमीन कारोबार इस गैंग के लोगों का हस्तक्षेप और संलिप्ता है। अपराध जगत में भी इस गैंग के अपराधी हर तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुकें है। ऐसे में पुलिस गैंग का चुल हिलाने में जुटी है।

most powerful and active gang is Mukhtar Ansari Illegal trading in mau city purvanchal
मुख्तार अंसारी

विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार अब तक इस गैंग के 38 लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर में तथा कईयों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है। वर्ष 2009 में ठेकेदार मन्ना सिंह हत्याकांड और वर्ष 2010 में उनके हत्या में गवाह रहे रामसिंह मौर्य की हत्या ठेकेदारी में कमीशन देने को लेकर उपजे विवाद को लेकर हुई थी। पुलिस विभाग का मानना है कि ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया होने के बाद भी मुख्तार गैंग का वर्चस्व कम नहीं हुआ है, क्योंकि टेंडर डाले वालों तक गैंग के माध्यम से सूचना पहुंच जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
most powerful and active gang is Mukhtar Ansari Illegal trading in mau city purvanchal
विधायक मुख्तार अंसारी

गैंग के इन सदस्यों पर हो चुकी है कार्रवाई
एसपी अनुराग आर्य की के अनुसार मुख्तार गैंग के शूटर अंकुर राय और उसके दस साथियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया है। अंकुर पर रासुका लगाया गया। इसी क्रम में मुख्तार गैंग से जुड़े गोवंश व अन्य जानवरों का वध कर मांस का कारोबार करने वाले गैंग के आठ सदस्यों का गैंगेस्टर में चालान किया गया। इसी क्रम में अवैध वसूली करने वाले गैंग के सदस्य सऊद अब्बासी, सुरेश सिंह सहित 13 का चालान कर जेल भेजा गया। मछली कारोबार पर काम करने वाले मुख्तार गैंग के पारस सोनकर सहित तीन पर शिकंजा कसा गया।

विज्ञापन
most powerful and active gang is Mukhtar Ansari Illegal trading in mau city purvanchal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इसी क्रम में रंगदारी वसूली करने से लेकर अन्य अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले माफिया और बाहुबली पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह काका के काकस को तोड़ने का काम किया गया। रमेश के आतंक से वैज्ञानिकों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा वह डिप्टी जेलर की हत्या में भी रमेश का नाम आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed