फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईसीएसई और आईएससी के नतीजे घोषित, जानिए पूर्वांचल में किसने मारी बाजी 

Fri, 10 Jul 2020 11:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 10 Jul 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
ICSE and ISC results declared, know who won in Purvanchal
रिजल्ट जारी होने के बाद प्रसन्न मुद्रा में गाजीपुर के छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।

आईसीएसई और आईएससी के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। इस वर्ष जारी हुए परिणामों में गाजीपुर जिले में सेंट जांस स्कूल के दसवीं के छात्र आयूष दुबे ने 97.50 तथा बारहवीं में इसी विद्यालय के पियूष कुमार श्रीवास्तव ने 97.40 प्रतिशत अंक पाकर श्रेष्ठता सूची में अव्वल आने का गौरव प्राप्त किया।

ICSE and ISC results declared, know who won in Purvanchal
आजमगढ़ में परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद छात्रा को मिठाई खिलाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ जिले की बात करें तो दसवीं में चिल्ड्रेन की छात्रा प्राची मौर्या ने 98 प्रतिशत अंक के साथ जहां जिले में टॉप पर रही तो वहीं बारहवीं में ज्योति निकेतन के आदर्श कुमार सिंह 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर रहे। 

ICSE and ISC results declared, know who won in Purvanchal
बलिया में मिठाई खिलाकर खुशी मनाते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला।

वहीं बलिया जिले में होली क्रास स्कूल के अनमोल तोमर ने आईसीएसई (10वीं) में 98.20 अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। आईएससी (12वीं) साइंस स्ट्रीम में यहीं की तेजस्वनी जायसवाल ने 95 व कामर्स स्ट्रीम में गौरवी सिंह परिहार ने 95.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसी स्कूल के कार्तिक सिंह ने 97.60 व कृष्णमोहन कुशवाहा ने 97.40 अंक हाईस्कूल की परीक्षा में प्राप्त किया है

विज्ञापन
विज्ञापन
ICSE and ISC results declared, know who won in Purvanchal
भदोही में छात्रा को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला।

भदोही जिले में नई बाजार स्थित सैंट मैरी स्कूल की हाईस्कूल की छात्रा इशिता चौरसिया ने 95.8 फीसदी अंक लेकर जिले में टाप किया। स्कूल के विकास मोदनवाल दूसरे स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट में भी सैंट मेरी का दबदबा रहा। यहां के छात्र राज विश्वास ने 96.25 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में टाप किया। 

विज्ञापन
ICSE and ISC results declared, know who won in Purvanchal
परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद चंदौली में खुशी जाहिर करते छात्र-छात्राएं व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।

चंदौली जिले की बात करें तो हिनौली गांव स्थित सेंट मैरी स्कूल के वैभव ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दसवीं में टाप किया जबकि 12वीं में प्रतीक्षा यादव ने साइंस से 91.6 अंक प्राप्त कर प्रतिभा का लोहा मनवाया। बारिश की परवाह किए बिना स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राएं अच्छे अंक प्राप्त कर झूम उठे। वहीं शिक्षकों ने भी टापर छात्रों का मुंह मीठा कराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed