फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: सुबह हो या शाम, शहर में दिनभर लगा रहा जाम, लोग रहे परेशान, देखें तस्वीरें

Tue, 05 Oct 2021 10:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 Oct 2021 10:17 PM IST
सार

लहरतारा और बौलिया जाने वाले मार्ग पर बड़े वाहनों के आवागमन से एक ओर का रास्ता बंद होने से यातायात बाधित रहा। वहीं, बेनिया और ककरमत्ता इलाके में बेतरतीब खड़े ऑटो व अन्य वाहनों की वजह से जाम लगा रहा।

विज्ञापन
Morning or evening Varansi city is jammed all day people are upset
वाराणसी में मंगलवार चौका घाट क्षेत्र में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में सोमवार की तरह मंगलवार को भी शहर में जगह-जगह लोग दिनभर जाम से जूझते रहे। सुबह 10 बजे कैंट से अंधरापुल और नदेसर जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। सुबह 11 बजे बेनिया और कमच्छा मार्ग पर भी यही हाल रहा। 

Morning or evening Varansi city is jammed all day people are upset
ककरमत्ता आरओबी पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
इधर, कमरमत्ता और लहरतारा भी शाम छह बजे जाम की चपेट में आ गया। दरअसल, नेदसर से अंधरापुल चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते के एक ओर का अंडरपास बंद होना जाम लगने की वजह मानी जा रही है।
Morning or evening Varansi city is jammed all day people are upset
बौलिया-लहरतारा मार्ग पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, लहरतारा और बौलिया जाने वाले मार्ग पर बड़े वाहनों के आवागमन से एक ओर का रास्ता बंद होने से यातायात बाधित रहा। वहीं, बेनिया और ककरमत्ता इलाके में बेतरतीब खड़े ऑटो व अन्य वाहनों की वजह से जाम लगा रहा। इसी बीच यातायात पुलिस के कर्मी सुगम यातायात के लिए मशक्कत करते दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Morning or evening Varansi city is jammed all day people are upset
इंग्लिशिया लाइन तीराहे पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

एडीसीपी ट्रैफिक दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि शहर में जाम की समस्या दूर करने के लिए योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस चौराहों के साथ व्यस्त मार्गों पर भी नजर रख रही है। फैंटम दस्तों द्वारा भी गश्त की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed