फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन की शिवरात्री काशी में उमड़ा कांवरियों का रेला, विश्वनाथ दरबार में एक लाख भक्तों ने लगाई हाजिरी

Fri, 10 Aug 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 10 Aug 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
more than lkahs devotees came varanasi on the sawan shivratri
dak bam - फोटो : अमर उजाला
सावन के तेरस पर बाबा दरबार कांवरियों के बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। बुधवार की रात से कांवरियों के आने जो सिलसिला शुरू हुआ गुरुवार की देर रात तक जारी रहा। मंगला आरती के बाद बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक शुरू हुआ। शयन आरती तक बाबा दरबार में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। इस बीच एक हजार से अधिक डाकबम भी पहुंचे। आगी की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....
Trending Videos
more than lkahs devotees came varanasi on the sawan shivratri
varanasi - फोटो : अमर उजाला
भीड़ का आलम यह था कि ज्ञानवापी से लेकर कतार गोदौलिया डेढ़सीपुल तक लगी थी तो दूसरी कतार चौक  के नीची बाग तक पहुंच गई थी। शयन आरती तक बाबा दरबार में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। इस बीच एक हजार से अधिक डाकबम भी पहुंचे। गुरुवार को मंगला आरती के बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन आरंभ हुआ। सावन महीने में पड़ने वाली शिवरात्रि पर सुबह से ही कांवरियों की टोली बाबा को जल अर्पित करने के लिए बोल बम का जयकारा लगाते हुए मंदिर में पहुंचने लगी थी।

 
more than lkahs devotees came varanasi on the sawan shivratri
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 प्रशासन की ओर से रात में ही भक्तों के दर्शन के लिए मुस्तैदी बढ़ा दी गई थी। दशाश्वमेध घाट पर स्नान करने के बाद कांवरियों ने जल लेकर बाबा को अर्पित किया। डाक बम के आने का जब सिलसिला शुरू हुआ तो भक्तों की कतार को कुछ देर रोकना पड़ी। तेरस के कारण गुरुवार को एक हजार से अधिक डाक बम ने बाबा का जलाभिषेक किया। कांवरियों के आने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
more than lkahs devotees came varanasi on the sawan shivratri
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सावन महीने में शिवरात्रि पर्व पर शहर के शिवालयों में भी विशेष पूजन, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन चल रहा था। केदारघाट घाट स्थित बाबा गौरी केदार नाथ का दर्शन पूजन करने के लिए भोर में भक्त पहुंच गए थे। बैजनत्था स्थित बाबा वैद्यनाथ के मंदिर में भक्तों के दर्शन-पूजन करने का क्रम बना रहा। अस्सी स्थित सिद्धेश्वर महादेव के मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर 21 ब्राह्मणों ने महारुद्राभिषेक गया।
 
विज्ञापन
more than lkahs devotees came varanasi on the sawan shivratri
varanasi - फोटो : अमर उजाला

शहर के कांवरिया शिविरों में भक्तों की सेवा के लिए सेवादार लगातार जुटे हुए हैं। लक्सा स्थित श्री बाबा काशी विश्वनाथ भक्त सेवा समिति, चितरंजन पार्क स्थित श्री शिवशक्ति कांवरिया तीर्थयात्री सेवा शिविर में भोजन, चाय, नाश्ता आदि के साथ ही मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। मंडुआडीह बाजार में लगने वाले कांवरिया शिविर में सैकड़ों कांवरियों की सेवा की जा रही है। यहां शक्ति स्वरूपा जय मां दुर्गे सेवा न्यास व आदर्श स्पोर्टिंग क्लब के संयुक्त तत्वाधान में पिछले कई वर्षों से कांवरिया सेवा शिविर लगाया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed