फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानसून ने दी दस्तक: वाराणसी में सुहाना हुआ मौसम, घाटों पर मस्ती में सामाजिक दूरी भी भूले लोग, तस्वीरें

Mon, 14 Jun 2021 12:52 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Jun 2021 12:52 AM IST
सार

दो दिन पहले ही प्री मानसून के आने के बाद अब मानसून ने भी रविवार को दस्तक दे दी है। ऐसा लंबे समय बाद हुआ है जब मानसून समय से पहले पूर्वांचल में आया हो। 

विज्ञापन
Monsoon knocked in varanasi pleasant weather people forgot social distance in fun at the ghats see photos
समय से पहले मानसून ने दी दस्तक - फोटो : अमर उजाला

दो दिन पहले ही प्री मानसून के आने के बाद अब मानसून ने भी रविवार को दस्तक दे दी है। ऐसा लंबे समय बाद हुआ है जब मानसून समय से पहले पूर्वांचल में आया हो। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, इस बार समय से पहले मानसून तो आया ही है, अच्छी बारिश भी देखने को मिल सकती है। इधर, दो दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने 44 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड किया है।  बादलों की आवाजाही और बारिश से मौसम सुहाना हुआ तो साप्ताहिक बंदी के नियम के बाद भी लोग गंगा घाटों की ओर निकल पड़े।

इस दौरान कई घाटों पर सैलानी और स्थानीय लोग सामाजिक दूरी का पालन करते नजर नहीं आए। लोगों ने मानसून की पहली बारिश का दिल खोलकर स्वगत किया और खूब मस्ती भी की।  मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी बादलों की सक्रियता का दौर बना रहेगा और बादल बारिश कराएंगे तो उमस और गर्मी से भी राहत मिलेगी। 

Monsoon knocked in varanasi pleasant weather people forgot social distance in fun at the ghats see photos
समय से पहले मानसून ने दी दस्तक - फोटो : अमर उजाला
मानसून के पूर्वांचल में इस बार समय से पहुंचने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई थी, वह सच ही साबित हुई है। आम तौर पर 20 से 25 जून तक मानसून की बारिश वाराणसी और आसपास के जिलों में होती है लेकिन इस बार जिस तरह प्री मानसून 10 जून और अब मानसून ने भी 13 जून को दस्तक दे दी है, तो हर कोई हैरान है। 
Monsoon knocked in varanasi pleasant weather people forgot social distance in fun at the ghats see photos
समय से पहले मानसून ने दी दस्तक - फोटो : अमर उजाला
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बनने की वजह से ही इस बार मानसून ने समय से पूर्व पूर्वांचल में दस्तक दे दी है। बताया कि करीब बीस साल बाद इस तरह की स्थिति हुई है, जब 15 जून से पहले मानसून आया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon knocked in varanasi pleasant weather people forgot social distance in fun at the ghats see photos
समय से पहले मानसून ने दी दस्तक - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह से तेजी से मौसम का मिजाज बदल रहा है, और मानसून ने दस्तक दे दी है, उस हिसाब से 20 जून से पहले ही अच्छी बारिश भी हो सकती है। 
विज्ञापन
Monsoon knocked in varanasi pleasant weather people forgot social distance in fun at the ghats see photos
समय से पहले मानसून ने दी दस्तक - फोटो : अमर उजाला
इधर रविवार को भी दिन में जहां बादलों की आवाजाही जारी रही वहीं रुक-रुक कर बारिश होते रहने की वजह से लोगों को उमस से भी राहत मिली है। मौसम विभाग ने दो दिन में 44 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड किया है। पिछले कई दिनों से वाराणसी के लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed