फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Modification of pnchkroshi parikrama marg devotees comfort

पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग का होगा कायाकल्प, इतने लाख रुपए किए जाएंगे खर्च

Mon, 21 May 2018 05:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 21 May 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
Modification of pnchkroshi parikrama marg devotees comfort
पंचक्रोशी परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग और धर्मशालाओं का अब कायाकल्प होगा। इसके साथ ही, धर्मशालाओं पर अवैध कब्जे की शिकायत को भी संज्ञान में लेकर इसे जल्द से जल्द दुरुस्त कराने का भी आदेश दिया गया।
विज्ञापन


सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पंचक्रोशी मार्ग के कायाकल्प के लिए लोक निर्माण विभाग को आदेश जारी किया। अमर उजाला ने बदहाल पंचक्रोशी मार्ग और धर्मशालाओं की स्थिति पर लगातार खबरें प्रकाशित कीं।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में पंचक्रोशी मार्ग का जिक्र आते ही मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में पंचक्रोशी परिक्रमा चल रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग को तत्काल गड्ढामुक्त किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा परिक्रमा पड़ावों की धर्मशालाओं पर प्रकाश, शौचालय पेयजल सहित सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित कराए जाने को कहा। इसके साथ ही, उन्होंने धर्मशालाओं पर अवैध कब्जे की शिकायतों को भी दूर करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि यात्रा में आवश्यकतानुसार मोबाइल शौचालयों की भी व्यवस्था भी कराई जाए। समीक्षा बैठक में 9703.88 लाख की लागत से बनने वाले पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देशित किया। कर्दमेश्वर, भीमचंडी, रामेश्वर, पांचों पांडव और कपिलधारा मार्ग को दुरुस्त करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

पंचक्रोशी की राह पकड़ेंगे कांग्रेसी  

Modification of pnchkroshi parikrama marg devotees comfort
कांग्रेस
प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस पोल-खोल अभियान चलाएगी। 25 मई से शुरू होने वाले अभियान की शुरुआत काशी में पंचक्रोशी परिक्रमा पथ से होगी। पार्टी के दिग्गज नेताओं की अगुवाई में पंचक्रोशी परिक्रमा पथ पर कांग्रेसी निकलेंगे।

इसके जरिए यात्रा पथ के अलावा धर्मशालाओं, मठ-मंदिरों सहित आम जनसुविधाओं की हकीकत जनता के सामने लाएंगे। पंचक्रोशी के साथ ही कांग्रेस का फोकस विश्वनाथ कॉरिडोर पर होगा। यह जानकारी कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने दी।

पार्टी की पंचक्रोशी यात्रा का शुभारंभ पुरुषोत्तमी एकादशी (25 मई) को होगा और समापन पूर्णिमा (29 मई) को होगा। इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री, पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, डॉ. संजय सिंह व उनकी पत्नी, ललितेशपति त्रिपाठी समेत कई नेता शामिल होंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भी निमंत्रण भेजा गया है। इस यात्रा की शुरुआत विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र स्थित व्यास भवन से होगी, जिसे विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर प्रशासन ने तोड़ दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर  विकास के नाम पर छलावे की राजनीति का आरोप लगाया।

काशी के 56 विनायकों में से दो को जमींदोज कर दिया गया और एक मंदिर में प्रशासन का ताला बंद है। यहां नियमित पूजा-अर्चना तक नहीं हो पा रही है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बुलाकर मुख्यमंत्री द्वारा न मिलने को महाअपमान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed