{"_id":"5c0d61f3bdec2241417d2550","slug":"minor-girl-kidnapped-by-youth-in-mirzapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवक ने किशोरी का अपहरण कर पिता को फोन पर कही ऐसी बात, पैरों तले खिसक गई जमीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने किशोरी का अपहरण कर पिता को फोन पर कही ऐसी बात, पैरों तले खिसक गई जमीन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के मिर्जापुर में पिता की डांट से नाराज होकर घर से बाहर निकली किशोरी तो पड़ोस के ही एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी युवक ने किशोरी के पिता को फोन कर ऐसी बात कही कि उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Girl
- फोटो : Pixabay
पुलिस ने बताया कि अहरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी अपने पिता की डांट से नाराज होकर बुधवार की देर रात घर से बाहर निकल गई। किशोरी के घर के बाहर पड़ोस में रहने वाले युवक ने रात में उसको अकेले देखा।
demo pic
युवक ने इस बात का फायदा उठाते हुए किशोरी को अपने साथ बहला फुसला कर भगा ले गया। अगले दिन युवक ने किशोरी के पिता को फोनकर बताया कि वह लड़की के साथ कोर्ट में शादी करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एफआईआर
इतना सुनते ही किशोरी के पिता के होश उड़ गए। पिता ने आरोपी युवक रूपेश के खिलाफ रविवार को नाबालिग बेटी के अपहरण की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया तथा मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
UP Police
मामले को लेकर अहरौरा थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ नाबालिग लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।