फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखें तस्वीरें: सिलेंडर ब्लास्ट से दहल गया पूरा इलाका, मकानों के ध्वस्त होने से 13 लोगों की मौत

Mon, 14 Oct 2019 06:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 14 Oct 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
many people died and injured in cylinder blast house collapes in mihammadabad mau
सिलिंडर फटने से ध्वस्त हुआ मकान। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। एक सिलेंडर फटने से 13 लोगों की मौत हो गई, वहीं 13 लोग के घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें पांच पुरुष, तीन महिला, दो बच्चे और तीन लड़कियां शामिल हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर और देखें तस्वीरें...।

many people died and injured in cylinder blast house collapes in mihammadabad mau

मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत में सुबह 6:45 पर सिलिंडर फटने से दो मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए और तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। मकानों के मलबे में दबकर 13 लोगों की जान चली गई।

many people died and injured in cylinder blast house collapes in mihammadabad mau

जबकि हादसे में 14 लोग घायल हो गए हैं। सोमवार सुबह हुए इस बड़े हादसे की सूचना पर आला अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के आलावा डेढ़ दर्जन एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। हादसे वाले मकान की गली संकरी होने के कारण मलबा हटाने में दिक्कत आ रही है। भारी भीड़ के दवाब के कारण और घटनास्थल की संकरी गली होने से कारण बचाव कार्य मे बाधा आती रही। शोक में वलीदपुर के व्यापारियों ने बाजार को बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
many people died and injured in cylinder blast house collapes in mihammadabad mau

बताया जाता है कि वलीदपुर नगर के संगत जी के पास छोटू विश्वकर्मा के घर में सुबह सिलिंडर की कैप खोलते ही उसमें आग लग गई। सिलेंडर में आग लगने की सूचना पर आसपास के लोग भी आग बुझाने के लिए पहुंच गए।

विज्ञापन
many people died and injured in cylinder blast house collapes in mihammadabad mau

इस बीच इतने जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फटा कि उस मकान के साथ पास का एक अन्य मकान भी मलबे में तब्दील हो गया। जिसमें दो मकान जमींदोज हो गए, वहीं आसपास के तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं मकानों में कुल 23 लोग रहते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed