फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भदोही में सड़क किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

Thu, 25 Oct 2018 02:35 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Updated Thu, 25 Oct 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
Man deadbody found hanging on tree at bhadohi
varanasi - फोटो : amar ujala

यूपी के भदोही जिले के एक गांव में गुरुवार सुबह रहस्यमय परिस्थिति में हत्या कर अधेड़ का शव गमछे के सहारे पेड़ से लटका मिला। शव देखे जाने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। अधेड़ की पहचान की कोशिश जारी है। काफी देर तक गोपीगंज और औराई थाने की पुलिस के बीच सीमा विवाद की भी समस्या बनी रही। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
Man deadbody found hanging on tree at bhadohi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 गोपीगंज थानाक्षेत्र में लालानगर टोल प्लाजा और नटवा गांव के बीच रहस्यमय परिस्थिति में हत्या कर अधेड़ का शव गमछे के सहारे पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। गुरुवार को लालानगर टोल प्लाजा और नटवा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक पेड़ पर गमछे के फंदे से लटक रहे अधेड़ के शव को देख आते जाते राहगीरों की निगाह पड़ी।


 
Man deadbody found hanging on tree at bhadohi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची गोपीगंज थाने की पुलिस ने लटक रहे शव को पेड़ से उतारा। इसके बाद काफी देर तक गोपीगंज और औराई थाने की पुलिस के बीच सीमा विवाद की भी समस्या बनी रही।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Man deadbody found hanging on tree at bhadohi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
शव के बारे में लोगों के बीच चर्चा रही कि अधेड़ की हत्या करके शव लटका दिया गया। पेड़ के थोड़ी ही दूरी पर झाड़ में एक बिछा चादर, पानी की बोतल, कुछ कपड़े भी दिखे।  जिसको लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं रहीं। खबर दिए जाने तक मृतक अधेड़ की पहचान नहीं हो पाई थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed