{"_id":"5bd18745bdec2269317c8cab","slug":"man-deadbody-found-hanging-on-tree-at-bhadohi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भदोही में सड़क किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में सड़क किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
Trending Videos
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गोपीगंज थानाक्षेत्र में लालानगर टोल प्लाजा और नटवा गांव के बीच रहस्यमय परिस्थिति में हत्या कर अधेड़ का शव गमछे के सहारे पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। गुरुवार को लालानगर टोल प्लाजा और नटवा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक पेड़ पर गमछे के फंदे से लटक रहे अधेड़ के शव को देख आते जाते राहगीरों की निगाह पड़ी।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची गोपीगंज थाने की पुलिस ने लटक रहे शव को पेड़ से उतारा। इसके बाद काफी देर तक गोपीगंज और औराई थाने की पुलिस के बीच सीमा विवाद की भी समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
शव के बारे में लोगों के बीच चर्चा रही कि अधेड़ की हत्या करके शव लटका दिया गया। पेड़ के थोड़ी ही दूरी पर झाड़ में एक बिछा चादर, पानी की बोतल, कुछ कपड़े भी दिखे। जिसको लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं रहीं। खबर दिए जाने तक मृतक अधेड़ की पहचान नहीं हो पाई थी।