मकर संक्रांति के पर्व पर वाराणसी के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। इस दौरान कोरोना पर आस्था भारी दिखी। श्रद्धालुओं ने सूर्योदय होते ही गंगा में डुबकी लगाई। साथ ही भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। दशाश्वमेध घाट पर कोरोना प्रोटोकॉल का कहीं भी पालन नहीं हो रहा था। लोग बिना मास्क के घूम रहे थे। सोशल डिस्टेंसिंग के बिना गंगा स्नान किया जा रहा था। हालांकि कोरोना की वजह भीड़ कम दिखाई दी, जो कोरोना से गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता था।
मकर संक्रांति: वाराणसी के गंगा घाटों पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़, कोरोना के बीच लगाई आस्था की डुबकी, दोपहर 12:49 बजे तक पुण्यकाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 15 Jan 2022 09:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन