{"_id":"5ac20b524f1c1bcb618b4f7e","slug":"mahamurkh-mela-man-become-bride-and-women-become-groom-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस में विचित्र विवाह: महिला दूल्हा, पुरुष दुल्हन, विवाह की रात ही तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में विचित्र विवाह: महिला दूल्हा, पुरुष दुल्हन, विवाह की रात ही तलाक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 03 Apr 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मस्तमौलाओं-फक्कड़ों के शहर बनारस में बीती रात गजब की शादी हुई। सैंकड़ों लोग इस पल पर मौजूद थे। इस शादी में पुरुष को दुल्हन और महिला को दूल्हा बान कर सात फेरे दिलाए गए। शादी को कुछ मिनट भी नहीं बीते थे कि दुल्हन- दूल्हा में तकरार शुरू हो गया। वहां मौजूद दोनों पक्ष के लोगों ने फट से उनका तलाक भी कर दिया। यह जानकर आपको अचरज होगा लेकिन यही सच है। आखिर क्यों हुआ ऐसा ये जानने के लिए देखें आगे की स्लाइड्स...
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बनारस की यह विचित्र शादी राजेंद्र प्रसाद घाट पर रविवार रात को हुई। मौका था काशी के विख्यात महामूर्ख मेले की स्वर्णजयंती समारोह का। नगाड़े की गड़गड़ और हर हर महादेव के उद्घोष के साथ वाराणसी के प्रसिद्ध राजेन्द्र प्रसाद घाट पर हर साल की तरह इस साल भी मूर्ख दिवस के अवसर पर महामूर्ख मेले का आयोजन हुआ। हर साल आयोजित होने वाले इस मेले की शुरुआत इसी विचित्र शादी से होती है। गर्दभ ध्वनि से कार्यक्रम की शुरुआत होती है और गदहे की आरती भी उतारी जाती है। महामूर्ख मेले को करीब से देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
एक अप्रैल को सभी ने अपने ढंग से मनाया। सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक के मैसेज भेजे तो किसी ने अपनों को किसी बात पर बेवकूफ बनाकर मजा लिया। लेकिन इस खास दिवस को धर्म की नगरी काशी ने एक बार फिर से अपने अंदाज में मनाया। काशी के घाट पर महामूर्ख मेला का आयोजन पिछले 50 सालों से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मुरारी यादव ने गधे की आवाज निकाल कर इस कार्यक्रम का आगाज किया। मंच पर पहुंचे अतिथियों का स्वागत बड़े ही खास और मजाकिया अंदाज में किया गया। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे दीपक मधोक का स्वागत मंच पर एसस भारती का तमगा देकर किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे अन्य कवियों और विशिष्ट जनों को टॉयलेट ब्रश के साथ झुनझुना देकर उनका वेलकम किया गया।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
काशी के घोड़ा घाट पर महामूर्ख मेले में विचित्र विवाह के सभी साक्षी बने। शनिवार गोष्ठी की ओर से आयोजित महामूर्ख मेले के स्वर्ण जयंती समारोह में देर रात तक हंसी के हसगुल्ले छूटते रहे। विवाह ही मानव जीवन की सबसे बड़ी मूर्खता है को ध्यान में रखते हुए ज्योतिषाचार्य डा. लक्ष्मण दास को दुल्हन और पत्नी पूनम दास को दूल्हा बनाकर बेढंगे मंत्रोच्चार से विवाह संपन्न कराया गया।