फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वर्णमयी अन्नपूर्णा का खुला दरबार, मां के दरबार में लुटाया गया अन्न-धन का खजाना

Wed, 18 Oct 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 18 Oct 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
maa annpurna temple gate open for devotees in varanasi
annpurna - फोटो : अमर उजाला
 काशी में धनतेरस पर मंगलवार को अन्न-धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्रदाता स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के कपाट खोल दिए गए। स्वर्णिम आभा से दमकती मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा की झलक पाने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु उमड़ पड़े। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..


 
maa annpurna temple gate open for devotees in varanasi
annpurna - फोटो : अमर उजाला
उत्तर-दक्षिण से लेकर पूरब-पश्चिम तक के राज्यों से आए लोगों ने दिन भर लंबी कतार में लगकर मां के दर्शन किए। दर्शन के बाद मां के दरबार में सिक्का और लावा का खजाना पाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। शाम छह बजे तक 1.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई।
 
maa annpurna temple gate open for devotees in varanasi
annpurna - फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी में चार दिन तक सोने की अन्नपूर्णा की प्रतिमा के कपाट आम भक्तों के लिए खुले रहेंगे। वर्ष में एक बार सिर्फ धनतेरस पर ही स्वर्णिम छटा वाली मां के दरबार को श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है।  मान्यता है कि मां का खजाना घर को धन-धान्य से पूर्ण रखता है, किसी वस्तु की कमी नहीं होने पाती। मां का खजाना प्राप्त करने के लिए उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से लोग आते हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
maa annpurna temple gate open for devotees in varanasi
annpurna - फोटो : अमर उजाला

तीन बजे भोर में ही तीर्थपुरोहितों ने वेद ऋचाओं के सस्वर गान के साथ बाबा विश्वनाथ के मंदिर से अन्नपूर्णा धाम की पहली मंजिल पर स्थित स्वर्णमयी अन्नपूर्णा का षोडशोपचार विधि से पूजन किया। थालियों में नोटों की गड्डियों के अलावा हीरा, मोती, माणिक, पन्ना से जड़ित मालाओं, स्वर्ण आभूषणों, सिक्कों का खजाना में के दरबार में सजाया गया। 
विज्ञापन
maa annpurna temple gate open for devotees in varanasi
annpurna - फोटो : अमर उजाला


महंत रामेश्वरपुरी महाराज ने सुबह पांच बजे महाआरती की। इसी के साथ स्वर्णिम अन्नपूर्णा के कपाट चार दिन के लिए आम भक्तों के लिए खोल दिए गए। दर्शन के लिए मां के पट खुलते ही गगनभेदी जयकारे गूंजने लगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed