यूपी के आजमगढ़ में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जिले के अतरौलिया बाजार में यूपी रोडवेज की चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। बस अंबेडकर नगर से आजमगढ़ आ रही थी। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
अतरौलिया बाजार में त्योहार होने के कारण बाजार में भीड़ थी और बस में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। ड्राइवर कुछ समझ पाता इससे पहले ही बस से तेज लपटें उठने लगीं। ड्राइवर ने बस धीरे की। बस के रुकने से पहले ही कई यात्रियों ने उससे छलांग लगा दी।
ड्राइवर बस को किनारे लगाकर उतर गया। उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस रुकी तो स्थानीय लोगों ने शीशे तोड़कर उन्हें बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद कुछ ही मिनटों में बस आग का गोला बन गई। बस धू-धू कर जलने लगी।
स्थानीय लोगों ने बस पर पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। बस से निकलने वाला धूआं दूर तक दिखाई दे रहा था। बस में 40 यात्री सवार थे। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य तक भेजा गया।
जिले के अतरौलिया बाजार में यूपी रोडवेज की चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। बस अंबेडकर नगर से आजमगढ़ आ रही थी।