Hindi News
›
Photo Gallery
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
Maa Annapurna idol established in Kashi Vishwanath Dham devotee First offering silver crown gold necklace and bracelet before pran pratistha
{"_id":"61920b1f54a072267469d2f2","slug":"maa-annapurna-idol-established-in-kashi-vishwanath-dham-devotee-first-offering-silver-crown-gold-necklace-and-bracelet-before-pran-pratistha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ धाम में विराजीं मां अन्नपूर्णा: मूर्ति स्थापना पर चांदी का मुकुट, सोने की हार और कंगन की पहली भेंट, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ धाम में विराजीं मां अन्नपूर्णा: मूर्ति स्थापना पर चांदी का मुकुट, सोने की हार और कंगन की पहली भेंट, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सौ से ज्यादा वर्षों का लंबा इंतजार खत्म हुआ। कनाडा से काशी लाई गई माता अन्नपूर्णा की मूर्ति सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम में प्रतिष्ठित हो गईं। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक विधान से माता की मूर्ति की पूजा कर स्थापना का विधान पूर्ण किया। यह वही प्रतिमा है जो कनाडा में एक म्यूजियम में रखी हुई मिली थी।
माता अन्नपूर्णा की मूर्ति स्थापना से पहले चांदी का मुकुट, सोने की हार और कंगन अर्पित किया गया। काशी में माता अन्नपूर्णा को पहला भेंट माना जा रहा है। इसके बाद मूर्ति स्थापना के दौरान भी लोगों ने माता को भेंट देकर स्वागत किया गया।
अन्न-धन की देवी की प्राचीन मूर्ति की वापसी पर सोमवार को वाराणसी के गुरुधाम चौराहे पर अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पुष्पवर्षा करके माता का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद संस्था के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने मां अन्नपूर्णा को सोने का मुकुट, हार और कंगन चढ़ाकर श्रृंगार किया। इसके बाद परिवार सहित सविधि पूजन किया। दुर्गाकुंड स्थित मां कुष्मांडा देवी मंदिर से निकली शोभायात्रा के रास्ते में लोगों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।
2 of 6
चांदी का मुकुट, सोने की हार और कंगन की पहली भेंट
- फोटो : अमर उजाला
फल, फूल, मिष्ठान्न और चुनरी के साथ ही अन्न-धन मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की ओर से भी पूजन और अनुष्ठान के दौरान भेंट की गई। पूजन अनुष्ठान पूर्ण होने और मूर्ति स्थापना के बाद जैसे-जैसे श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए आए उन्होंने भी मां अन्नपूर्णा को कुछ न कुछ भेंट देकर उनका स्वागत किया।
इससे पहले एक तरफ सुबह छह बजे काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चकों ने धाम में प्राण-प्रतिष्ठा का विधान आरंभ किया और ठीक उसी समय शहर के दक्षिणी हिस्से स्थित देवी कूष्मांडा के दरबार के समक्ष माता अन्नपूर्णा का पूजन अर्चन कर विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिमा की विधिविधान से पुनर्स्थापना के लिए रविवार शाम वाराणसी पहुंच गए थे। सोमवार सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक दल ने प्रतिमा की पुर्नस्थापना के लिए पूजा-पाठ कराया। सीएम योगी खुद यजमान थे। करीब एक घंटे चली पूजा के बाद सीएम योगी ने प्रतिमा को श्री काशी विश्वनाथ धाम के ईशान कोण में पुनर्स्थापित किया।
सोमवार सुबह मां की प्रतिमा मां कुष्मांडा के मंदिर से सुबह साढ़े सात बजे नगर भ्रमण के लिए निकली। ज्ञानवापी द्वार पहुंचने पर बाबा विश्वनाथ की रजत पालकी में विराजमान होकर मां अन्नूपर्णा ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश किया। सीएम योगी ने प्रतिमा की अगवानी की। उन्होंने मां अन्नपूर्णा की पालकी को अपने कंधे पर उठाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।