फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें भव्य आयोजन: काशी विश्वनाथ धाम में स्थापित हुईं मां अन्नपूर्णा, सीएम योगी ने की प्राण-प्रतिष्ठा, खुद उठाई पालकी

Mon, 15 Nov 2021 12:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 15 Nov 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
MAA Annapurna idol pran pratishtha in kashi vishwanath dham by cm yogi adityanath see  grand event in pictures
108 साल बाद वाराणसी पहुंची मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक मास का सोमवार और देवोत्थानी एकादशी 2021 शिव की नगरी काशी के लिए खास दिन बन गया। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में मां अन्नपूर्णा की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठित हो गई। 108 साल पहले पहले काशी से चुराकर कनाडा ले जाई गई यह मूर्ति अन्नपूर्णा दरबार का हिस्सा बन गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार के मंदिर में मूर्ति की पुनर्स्थापना की। इसके लिए मुख्यमंत्री रविवार रात वाराणसी आ गए थे।



उनकी मौजूदगी में सोमवार सुबह मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इसका विधान श्रीकाशी विद्वत परिषद के निर्देशन में काशी विश्वनाथ मंदिर का 11 सदस्यीय अर्चक दल ने सुबह छह बजे शुरू कर दिया था। मुख्य अनुष्ठान में सुबह साढ़े नौ बजे खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यजमान बने। कनाडा से काशी पहुंची माता अन्नपूर्णा की प्राचीन मूर्ति को बाबा विश्वनाथ के विशेष रजत सिंहासन पर विश्वनाथ धाम में प्रवेश कराया गया।  

मां अन्नपूर्णा की रजत पालकी को सीएम योगी ने कंधा देकर मंदिर परिसर में प्रवेश कराया। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद महाभोग अर्पित कर महाआरती की गई। मूर्ति स्थापना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर बाबा से आशीर्वाद मांगा। जनकल्याण के भावों से बाबा का पूजन अर्चन कर वहां से रवाना हुए।

MAA Annapurna idol pran pratishtha in kashi vishwanath dham by cm yogi adityanath see  grand event in pictures
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा 108 साल बाद एक बार फिर से काशी में स्थापित हुई है। वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के कारण यह संभव हो पाया। सीएम योगी ने काशीवासियों की ओर से पीएम मोदी को धन्यवाद अर्पित किया। 
MAA Annapurna idol pran pratishtha in kashi vishwanath dham by cm yogi adityanath see  grand event in pictures
काशी विश्वनाथ धाम में स्थापित हुईं मां अन्नपूर्णा - फोटो : एएनआई
काशी विश्वनाथ धाम में माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए मुख्य यजमान के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे। इसके पहले मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने पूजा-पाठ की कमान संभाली थी।  जानकारी के मुताबिक, राजोपचार विधि के साथ माता अन्नपूर्णा की इस प्रतिमा की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MAA Annapurna idol pran pratishtha in kashi vishwanath dham by cm yogi adityanath see  grand event in pictures
काशी विश्वनाथ धाम में स्थापित हुईं मां अन्नपूर्णा - फोटो : अमर उजाला
पूजन और अनुष्ठान के दौरान कई नेताओं के अलावा काशी के संतों और महंतों की भी मौजूदगी परिसर में बनी रही। पूजन और अनुष्ठान के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम भी पूछा।  
विज्ञापन
MAA Annapurna idol pran pratishtha in kashi vishwanath dham by cm yogi adityanath see  grand event in pictures
काशी विश्वनाथ धाम में स्थापित हुईं मां अन्नपूर्णा - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के बाद शुरू हुए अनुष्ठान में गणेश-अंबिका पूजन के साथ ही कलश स्थापना इत्यादि पूरी करने के बाद माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा को अपने स्थान पर स्थापित किया गया। देवाधिदेव महादेव की नगरी में माता अन्नपूर्णा का आना और माता अन्नपूर्णा की स्थापना होना अपने आप में अद्भुत है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed