फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश और डिंपल के पास है बेइंतहा दौलत, दोनों की संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप

Sat, 20 Apr 2019 10:34 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 20 Apr 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2019 : Akhilesh yadav and dimple yadav property detail
अखिलेश यादव और डिंपल यादव (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के मुखिया अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव 2019 में आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी डिंपल यादव कन्नौज से मैदान में उतर चुकी हैं। अगर बात करें अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव के संपत्ति की तो आप चौंक जाएंगे। जानिए अखिलेश और डिंपल के पास कितनी चल-अचल संपत्ति है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Loksabha Election 2019 : Akhilesh yadav and dimple yadav property detail

इटावा जनपद के सैफई गांव निवासी अखिलेश यादव ने मैसूर यूनिवर्सिटी से सिविल एंवायरमेंट से इंजीनियरिंग की है। वर्ष 2000 से राजनीति में कदम रखने वाले अखिलेश की कुल आय वित्तीय वर्ष 2017-18 की आयकर विवरणिका के अनुसार 84 लाख 83 हजार 63 रुपये है। 
 

Loksabha Election 2019 : Akhilesh yadav and dimple yadav property detail

वहीं, अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव ने लखनऊ विश्वविद्यालय से वाणिज्य(Commerce) में स्नातक किया है। डिंपल यादव ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत 2009 के लोकसभा चुनाव से की। वित्तीय वर्ष 2017-18 की आयकर विवरणिका के मुताबिक डिंपल यादव की कुल आय 61 लाख 45 हजार 73 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Loksabha Election 2019 : Akhilesh yadav and dimple yadav property detail

अचल संपत्ति की बात करें तो अखिलेश यादव के पास 16 करोड़ 90 लाख 21 हजार 941 रुपये कीमत की अचल संपत्ति है। उधर डिंपल यादव 9 करोड़ 30 लाख 20 हजार एक रुपये कीमत के अचल संपत्ति की मालकिन हैं। 

विज्ञापन
Loksabha Election 2019 : Akhilesh yadav and dimple yadav property detail

इतनी संपत्ति और आय होने के बावजूद अखिलेश यादव पर बैंक, वित्तीय संस्थाओं और अन्य से कुल 14 लाख 26 हजार 500 रुपये का कर्ज है। वहीं, उनकी पत्नी डिंपल यादव 14 लाख 26 हजार 500 रुपये की कर्जदार हैं। दोनों पति-पत्नी के ऊपर किसी भी प्रकार का कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed