पूर्वांचल के तीन जिलों के पांच संसदीय सीटों के लिए आज को वोट डाले जा रहे हैं। आजमगढ़ लालगंज, जौनपुर, मछली शहर और भदोही सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। लेकिन मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। कई जगहों पर तो मतदान शुरू होने से एक पहले ही लंबी कतारे देखने को मिलीं। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...
आजमगढ़ की दोनों लोकसभा सीट के लिए सुबह 7 बजे सभी पोलिंग बूथों पर मतदान शुरू हो चुका है। मतदान को लेकर केंद्रों पर उत्साह देखा जा रहा है। धूप के मद्देनजर केंद्रों पर अभी से ही लाइन लग गई है। लाइन में खड़े लोग वोटिंग के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। मतदान शुरू करने से पहले सभी केंद्रों पर मांक पोलिंग की गई। माइक्रो ऑब्जर्वर के निर्देशन में माक पोलिंग होने के बाद मतदान शुरू कराया गया।
जौनपुर के मुफ्तीगंज विकासखंड के पसेवां गांव के बूथ पर इस परिवार ने सबसे पहले मतदान किया और मतदान करने की खुशी कुछ इस तरह जाहिर की।
4 of 10
उमाशंकर सिंह (लाल घेरे में)
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र 73 के बरसठी विकास खंड के बूथ संख्या 282 पर मतदाता उमाशंकर सिंह वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर अपने बड़े भाई की चिता को जलाकर सीधे अपने मतदान केंद्र अपना मत देने पहुंचा। मतदान केंद्र पर उपस्थित मतदाताओ ने उमाशंकर सिंह के लोकतंत्र के प्रति जज्बे को देखकर सलाम किया।
आज़मगढ़ के बिंद्रा बाजार पोलिंग बूथ तीन पर वोट डालकर निकले युवा ने सबसे वोट डालने की अपील की। वहीं, निज़ामाबाद में परिवार के साथ मतदान करने आई बुजुर्ग मां ने भी स्याही लगी उंगली दिखा कर मतदान करने की खुशी का इजहार किया। सरायमीर में बीमार होने के बावजूद अपने मताधिकार का प्रयोग करने में दंपति भी पीछे नहीं रहे।