फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM के रोड शो में आप सादर आमंत्रित हैं: भाजपाजनों ने काशीवासियों को दिया निमंत्रण, भगवा 'रथ' में बैठेंगे मोदी

Sat, 11 May 2024 08:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 11 May 2024 08:48 PM IST
सार

Lok Sabha Election: भाजपा कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर युवाओं के साथ बैठक करते रहना है। सुनील बंसल ने कहा कि हर बूथ पर पोलिंग एजेंट के नामों की सूची 20 मई तक बना देनी है और इनकी ट्रेनिंग कार्यशाला हर मंडल पर 25 मई के बाद होनी है। हर पन्ना प्रमुख के जेब में 1 जून तक उसका पन्ना होना चाहिए, इसलिए हर पन्ना प्रमुख को उसका पन्ना देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय और 25 से 28 मई तक पन्ना प्रमुख से वोटर ग्रेडिंग कराना है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election prime minister narendra modi road show in varanasi
बैठक लेते सुनील बंसल। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को भव्य बनाने के क्रम में संगठन की ओर से जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शनिवार की सुबह व शाम को सड़कों पर निकले। प्रमुख बाजारों में व्यापारियों व दुकानदारों से संपर्क कर पीएम मोदी के रोड शो का निमंत्रण दिया।



पार्टी का मानना है कि रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का एक्टिव होना आवश्यक है। इसी मंत्र को रोड शो को अभूतपूर्व बनाने के लिए संगठन की ओर से लागू किया जा रहा है। बूथ कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण मोर्चे पर लगाया जा रहा है।

Lok Sabha Election prime minister narendra modi road show in varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी के रोड शो में काशी की संस्कृति, परंपरा एवं विरासत को तरजीह दी जा रही है। काशी को लघु भारत भी कहा जाता है। इसे रोड शो का थीम बनाया गया है। इसी आधार पर पूरा इवेंट सजाया जा रहा है। रोड शो में जितने भी मंच बनेंगे उसे विभिन्न जाति-धर्म व समुदाय के लोक कलाकारों से सुशोभित किया जाएगा। उनकी वेश-भूषा भी पारंपरिक होगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो लेकर शहर के हर बाजारों में जनप्रतिनिधि खुद व्यापारियों, दुकानदारों से मिले। रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए निमंत्रित किया। यह क्रम 12 मई तक चलेगा।

Lok Sabha Election prime minister narendra modi road show in varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

इस क्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने सिद्धगिरी बाग, सिगरा, रोहनियाँ, चौक, दुर्गाकुंड, छित्तुपूर, रामनगर, भगवानपुर आदि क्षेत्रों में घर घर सम्पर्क किया एवं पीएम मोदी के रोड शो का निमंत्रण पत्र दिया। इस दौरान उनके साथ गौरव राठी, हरदत्त शुक्ला, संतोष सैनी, अरुण पांडेय, सौरव राय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस क्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने बागेश्वरी मंडल क्षेत्र अंतर्गत तेलियाबाग, से अंधरापुल मलदहिया क्षेत्र में घर घर सम्पर्क कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो में आने का निमंत्रण पत्र दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election prime minister narendra modi road show in varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान उनके साथ सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, संजय गुप्ता आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। इस क्रम में शहर दक्षिणी विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने दक्षिणी विधानसभा में मांझी समाज के साथ, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने नगवा एवं सोनारपुरा क्षेत्र में घर घर सम्पर्क कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो का निमंत्रण दिया।

इस क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया विधानसभा के शुलटंकेश्वर मंडल के बच्छांव वार्ड में, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कैंट विधानसभा के शिवपुरवा वार्ड में, एमएलसी धर्मेन्द्र राय ने सेवापुरी विधानसभा के राजातालाब मंडल में, लोकसभा संयोजक सुरेंद्र नारायण सिंह ने रोहनिया विधानसभा के बंदेपुर व खुशीयारी में घर घर सम्पर्क कर पीएम मोदी के रोड शो में आने का निमंत्रण पत्र दिया।

विज्ञापन
Lok Sabha Election prime minister narendra modi road show in varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता : सुनील बंसल
बूथ स्तर पर कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करता है तभी प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर संगठन मजबूत होता है। संगठन के विस्तार और पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए लगातार बूथ सशक्तीकरण का काम किया गया है।



उक्त बातें राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने केंद्रीय चुनाव कार्यालय महमूरगंज में आयोजित मण्डल प्रभारी एवं मंडल प्रवासियों की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि बूथ विजय अभियान का वक्त आ गया है। प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता। बूथ विजय अभियान के दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ता और सभी सातों मोर्चे अपने अपने बूथों पर पहुंचेंगे। सभी मोर्चों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां और लक्ष्य दिए गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed