वाराणसी सीट पर सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे ऊहापोह पर बुधवार को हंगामे के बाद विराम लग गया। सपा के तरफ से अंतिम क्षणों में घोषित किए गए प्रत्याशी तेज बहादुर का नामांकन पत्र बुधवार को खारिज कर दिया गया। जिसके बाद से वाराणसी की राजनीति में हंगामा हो गया था। वहीं, तेज बहादुर द्वारा सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात भी कही गई। वहीं, गुरुवार सुबह तेज बहादुर एक नया रिश्ता जोड़ते नजर आए। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
नामांकन पत्र रद्द होते ही जुड़ा नया रिश्ता, तेज बहादुर को मिल गई एक छोटी बहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी शालिनी यादव को बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव ने गठबंधन प्रत्याशी के रूप में समर्थन देने की बात की है। तेज बहादुर यादव का कहना है कि साजिश के तहत मेरा नामांकन खारिज किया गया है। लेकिन फिर भी मैं अपने इस लक्ष्य पर कायम हूं की मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव में हराना है। जिसके लिए मैंने शालिनी यादव को चुनाव में जिताने का संकल्प लिया है।
तेज बहादुर यादव ने कहा कि मैं अब समाजवादी पार्टी का एक प्रतिबद्ध कार्यकर्ता हूं। वाराणसी लोकसभा से मेरा नामांकन पत्र वाराणसी के सांसद ने पूरी योजना के साथ निर्वाचन अधिकारियों पर दबाव बनाकर रद्द कराया है। जबकि बीएसएफ से मेरी बर्खास्तगी में मेरे ऊपर किसी तरह का भ्रष्टाचार या देशद्रोह का आरोप नहीं है। सिर्फ अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर मुझे सेवा से बर्खास्त किया गया था। बर्खास्तगी का कारण सहित प्रपत्र मैंने अपने पर्चा दाखिल के समय ही दे दिया था।
तेज बहादुर यादव ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा बर्खास्तगी का मांगा गया पत्र पहले ना मांग कर आखिरी समय में जमा करने का फरमान सुनाना एक सोची समझी साजिश का हिस्सा था। निर्वाचन आयोग की उक्त कार्यवाही को मैं बहुत जल्द फोरम पर चैलेंज करूंगा तथा नामांकन पत्र को रद्द करने के कारण को मैं गलत साबित कर दूंगा। साथ ही तेज बहादुर ने कहा कि मैं शालिनी यादव के समर्थन में चुनाव प्रचार करूंगा तथा इस देश के करोड़ों सैनिकों की आवाज उठाऊंगा।
शालिनी यादव ने कहा कि वे इस देश के सच्चे वीर जवान तेज बहादुर यादव का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती हैं। तेज बहादुर की जो लड़ाई है, अब हम दोनों लोग मिलकर उसे नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ेंगे। शालिनी ने कहा कि मैं इनसे पहली बार मिली हूं। मेरे लिए बहुत सौभाग्य का दिन है मैंने तेज बहादुर जैसे भाई को राखी बांधी है। तेज बहादुर से मैंने आशीर्वाद लिया है कि आने वाली मेरी लड़ाई और भी मजबूत होगी।