फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए पर्चा रद्द होने के बाद तेज बहादुर के साथ क्या करेगी सपा, शालिनी यादव को मिला पार्टी का सिंबल

Thu, 02 May 2019 01:52 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 02 May 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : tej bahadur become star promoter after nomination cancel

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट पर सपा का दांव सटीक नहीं रहा। सपा के अधिकृत प्रत्याशी तेज बहादुर यादव का नामांकन रद्द हो गया है। हालांकि पूर्व घोषित प्रत्याशी शालिनी यादव का नामांकन वैध पाए जाने के कारण सपा मैदान में बची रह गई है। शालिनी को चुनाव आयोग की ओर से पार्टी का सिंबल जारी कर दिया गया है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Lok sabha Election 2019 : tej bahadur become star promoter after nomination cancel

नामांकन प्रक्रिया के अंतिम समय में सपा ने वाराणसी संसदीय सीट पर अपने प्रत्याशी को बदल दिया था। कई दिन से ऊहापोह से गुजर रही सपा के सामने अब जहां शालिनी को मजबूत प्रत्याशी के तौर पर लड़ाने की चुनौती है, वहीं उनके चुनाव मैदान में बने रहने से सपा में बिखराव की आशंका भी बढ़ गई है। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने तेज बहादुर के प्रत्याशी बनने के बाद शालिनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

Lok sabha Election 2019 : tej bahadur become star promoter after nomination cancel

यही नहीं जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंची शालिनी के साथ पार्टी के कई पदाधिकारी थे, जबकि तेज बहादुर के साथ केवल पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मनोज राय धूपचंडी थे। अब सपा के पास शालिनी के अलावा कोई विकल्प नहीं है। शालिनी की राह को आसान करने के लिए सपा में भितरघात और बिखराव रोकना भी चुनौती होगा। सपा की कोशिश है कि शालिनी के चुनावी मंच पर तेज बहादुर को भी मौजूद रखकर भाजपा की घेराबंदी की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : tej bahadur become star promoter after nomination cancel

तेज बहादुर को स्टार प्रचारक बनाएगी सपा :
उम्मीदवारी रद्द होने के बाद सपा तेज बहादुर यादव को पूर्वांचल में अपने स्टार प्रचारकों में शामिल करेगी। सपा के मंचों से तेज बहादुर चुनाव प्रचार में पीएम मोदी के खिलाफ पार्टी का चेहरा बनेंगे। बुधवार को सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने ने बताया कि तेज बहादुर राजनीतिक षडयंत्र का शिकार हुआ है। सपा उसके जरिए भाजपा के अन्याय को बताएगी। तेज बहादुर के जरिए सपा अपने आधार यादव मत साधने के साथ ही राष्ट्रवाद के मुद्दे को लेकर भाजपा से मुकाबिल होगी।  

विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : tej bahadur become star promoter after nomination cancel
संजय सिंह - फोटो : amar ujala

संजय सिंह ने फैसले को तानाशाही बताया :
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बयान जारी कर कहा कि जब आतंकी, माफि या, गुंडे, अपराधी सभी चुनाव लड़ सकते हैं तो बीएसएफ का बर्खास्त जवान तेज बहादुर क्यों नहीं। नामांकन रद्द करने के फैसले को तानाशाही भरा बताते हुए संजय सिंह के बयान के हवाले से जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह ने स्थानीय प्रशासन को भी कटघरे में खड़ा किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed