फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी के रण में 31 दावेदार, मोदी के खिलाफ नौ राज्यों और 12 शहरों के उम्मीदवार

Thu, 02 May 2019 01:49 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 02 May 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : 30 candidates against PM Narendra modi in varanasi
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में 29 अप्रैल को एक और नई इबारत लिख दी थी। अभी तक के हुए सभी लोकसभा चुनावों में एक प्रधानमंत्री के खिलाफ कभी इतने ज्यादा नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुए थे। वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम मोदी समेत कुल 102 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी जताई थी। जिसमें से 71 उम्मीजवारों की दावेदारी रद्द कर दी गई यानी नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ देशभर से लोगों ने दावेदारी प्रस्तुत की है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Lok sabha Election 2019 : 30 candidates against PM Narendra modi in varanasi

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश के 13 जिलों से 21 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यही नहीं, आठ राज्यों के 10 प्रत्याशी भी काशी के रण में ताल ठोक रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा दक्षिण भारत से जुड़े प्रत्याशी हैं।

Lok sabha Election 2019 : 30 candidates against PM Narendra modi in varanasi

वाराणसी संसदीय सीट पर अंतिम चरण में होने वाले चुनाव पर पूरे देश की नजर होगी। कारण, यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव मैदान में हैं। यहां से नामांकन करने वालों में पीएम मोदी के अलावा गुजरात का एक और उम्मीदवार भी हैं। इसके अलावा केरल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड से एक-एक और बिहार के दो प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : 30 candidates against PM Narendra modi in varanasi
पीएम मोदी के खिलाफ खड़े प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के रहने वाले आठ लोगों ने दावेदारी की है। प्रयागराज, गोंडा के दो-दो और मऊ, कन्नौज, बरेली, अयोध्या, सिद्धार्थ नगर, कानपुर नगर, लखनऊ, जौनपुर और सोनभद्र से एक-एक प्रत्याशी मैदान में हैं। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद 31 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को होगी।

विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : 30 candidates against PM Narendra modi in varanasi

बता दें कि लोकसभा चुनाव में नामांकन करने वालों के लिए गुरुवार को नाम वापसी का अवसर है। चुनाव नहीं लड़ने वाले दावेदार सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नाम नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद वाराणसी के रण की तस्वीर साफ हो जाएगी कि कितने प्रत्याशी मैदान में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed