फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा प्रत्याशी तेजबहादुर का पर्चा हुआ खारिज, अब पार्टी के पास बचा वही पुराना विकल्प

Wed, 01 May 2019 06:37 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 01 May 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : SP have shalini yadav after tej bahadur yadav

लोकसभा चुनाव के अति महत्वपूर्ण वाराणसी संसदीय क्षेत्र पर दावेदारी के लिए 29 अप्रैल से ही सपा-बसपा गठबंधन में ऊहापोह जारी है। जिस तरह से सपा-बसपा गठबंधन इस सीट पर प्रत्याशी घोषित करने में ढुलमुल रवैया अपनाया हुआ है और राजनीतिक परिस्थितियों से जाहिर होता है कि या तो उनके पास पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ाने के लिए कोई बड़ा चेहरा नहीं है या तो फिर वाराणसी सीट को लेकर गठबंधन गंभीर नहीं है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Lok sabha Election 2019 : SP have shalini yadav after tej bahadur yadav

बुधवार को सपा की ओर से घोषित उम्मीदवार और बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही तेज बहादुर यादव का नामांकन पत्र रद्द हो गया। अब गठबंधन के पास कांग्रेस से आईं पूर्व घोषित उम्मीदवार शालिनी यादव के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। दो मई को नामांकन पत्रों की वापसी होनी है। 

Lok sabha Election 2019 : SP have shalini yadav after tej bahadur yadav

अब देखना दिलचस्प होगा कि कुछ ही समय में कई उतार-चढ़ाव देखने वाली शालिनी यादव की क्या प्रतिक्रिया होगी। जिस तरह शालिनी का नामांकन दाखिल करते वक्त सपा ने टिकट काटा था, उस आधार पर शालिनी अब पार्टी को किस तरह से स्वीकारती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : SP have shalini yadav after tej bahadur yadav

29 अप्रैल को नामांकन के आखिरी दिन शालिनी शहीद उद्यान से जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। शालिनी नामांकन करने जा ही रही थीं कि सपा प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर को साथ लेकर नामांकन कराने पहुंच गए। सपा की तरफ से दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। 

विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : SP have shalini yadav after tej bahadur yadav

सपा ने नामांकन खत्म होने के एक मिनट पहले ट्वीट कर अपना उम्मीदवार बदलने की सूचना दी। इससे शालिनी को झटका ही नहीं लगा, बल्कि सपा-बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में असमंजस फैल गया। हालांकि शालिनी ने तब कहा था कि वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फैसले का इंतजार करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed