फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी के खिलाफ कांग्रेस 'उधार' के उम्मीदवारों पर भर रही दम, कर पाएंगे पार्टी का बेड़ा पार!  

Fri, 03 May 2019 11:47 AM IST
Sayali Maurya प्रदीप मिश्र,अमर उजाला,वाराणसी
प्रदीप मिश्र,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 03 May 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi vs congress varanasi know update

यूपी पर फोकस करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की 41 लोकसभा सीटों की प्रभारी प्रियंका गांधी ने ‘गंगा यात्रा’ की थी। जिसके जरिए पूर्वांचल को चुनाव से पहले ही समझ लिया था लेकिन उम्मीदवार नहीं तलाश पाईं। छठे और सातवें चरण में मतदान वाली कई सीटों पर कांग्रेस दूसरे दलों के चेहरों के सहारे है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi vs congress varanasi know update
नरेंद्र मोदी और अजय राय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुकाबले के लिए वाराणसी में 'अपर हैंड' के बावजूद न तो खुद चुनाव लड़ीं और न ही विपक्ष का साझा प्रत्याशी उतारने में कामयाब हुईं। यहां से पुराने उम्मीदवार अजय राय को ही दोबारा चुनाव लड़ाने का फैसला अंतिम दौर में तब किया गया, जब उन्हें घर में नजरबंद करने के लिए 'पीला कार्ड' जारी हो चुका था।

Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi vs congress varanasi know update
शिवकन्या

हालांकि कांग्रेस ने बसपा के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के साथ चुनाव से पूर्व गठबंधन किया था लेकिन अपने यहां जिताऊ प्रत्याशी न मिलने पर गाजीपुर और चंदौली सीट जन अधिकार पार्टी को दे दी। इस बार चंदौली से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी और कुशवाहा की पत्नी शिवकन्या 2014 में गाजीपुर से सपा की प्रत्याशी थीं। मनोज सिन्हा से उनका कड़ा मुकाबला हुआ था। शिवकन्या को 2 लाख 74 हजार 477 वोट मिले थे। सिन्हा उनसे 32 हजार 452 वोट ज्यादा पाकर जीते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi vs congress varanasi know update
जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रताप कुशवाहा

उधर, गाजीपुर से जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रताप कुशवाहा को चुनाव लड़ने का अनुभव कम है। हालांकि कुशवाहा बिरादरी में अच्छी पैठ और मजबूत पकड़ की वजह से उनकी दावेदारी को मजबूत बताया जा रहा है। वहीं बलिया और मछलीशहर लोकसभा सीट पर नामांकन के आखिरी दिन ही पता चला कि यह सीटें कांग्रेस ने जन अधिकार पार्टी के लिए छोड़ दी हैं। बलिया से घोषित प्रत्याशी अमरजीत यादव का नामांकन रद हो गया है। अब यहां कांग्रेस गठबंधन का प्रत्याशी ही नहीं है। 

विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi vs congress varanasi know update
रमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला

लापरवाही का आलम यह कि बलिया से आवेदक महिला कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी पूनम पांडेय का बतौर डमी प्रत्याशी भी नामांकन नहीं कराया। मछलीशहर के प्रत्याशी डॉ. अमरनाथ पासवान बिल्कुल नए चेहरे हैं। इस सीट पर कांग्रेस से पूर्व विधायक मेवालाल दावेदारी कर रहे थे। वहीं भदोही से प्रत्याशी घोषित रमाकांत यादव और घोसी से बालकृष्ण चौहान दलबदलू हैं। आजमगढ़ को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन के नाम पर छोड़ दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed