फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्वांचल पहुंचा फैनी का असर, पांच की मौत

Fri, 03 May 2019 09:15 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, चंदौली Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 03 May 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
Fani cyclone Effect reached in purvanchal on man killed in storm
चंदौली पड़ाव पर गिरा साइन बोर्ड

उड़ीसा में आए फैनी तूफान का असर गुरुवार की देर शाम पूर्वांचल तक पहुंच गया। चंदौली में शाम छह से सात बजे के बीच आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। यहां बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। देखें आगे की स्लाइड्स में...

Fani cyclone Effect reached in purvanchal on man killed in storm
फैनी तूफान (सांकेतिक)

जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर जाने से यातायात अवरुद्ध हो गया। ट्रांसफार्मर बिजली के तार टूट कर जमीन पर आ गिरे जिससे दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो गई। वहीं सोनभद्र में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

Fani cyclone Effect reached in purvanchal on man killed in storm
तूफान के कारण सड़क पर गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला

भूसीकृत पुरवा गांव के सिवान में शाम को आई तेज आंधी और बारिश के बीच बिजली गिरने से बुल्लू सोनकर (18 ) की झुलसने से मौत हो गई। शहाबगंज थाना क्षेत्र के राममाड़ो गांव में पेड़ गिरने से राजेश तिवारी (55) की दबने से मौत हो गई। धरौली के मगरहीं गांव निवासी संतोष बियार (25) की झोपड़ी में भैंस बांधते समय बिजली गिरने से जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fani cyclone Effect reached in purvanchal on man killed in storm

वहीं चंदौली के फत्तुपुर गांव में इम्तियाज (45) और उसका पुत्र रिजवान (18) गांव में बांस काट रहे थे कि बिजली गिर पड़ी और दोनों झुलस गए। जिला अस्पताल में रिजवान की मौत हो गई। वहीं प्रतापपुर गांव में बांस के नीचे बैठकर काम कर रहे भाईराम, गौरव और अखिलेश बिजली गिरने से झुलस गए, जबकि बिंदू बांस गिरने से घायल हो गई।

विज्ञापन
Fani cyclone Effect reached in purvanchal on man killed in storm
फैनी तूफान (सांकेतिक)

शिकारगंज में बिजली का पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शहाबगंज-इलिया मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। चकिया विद्युत उपकेंद्र, जागेश्वरनाथ विद्युत उपकेंद्र के कई फीडरों कोभारी नुकसान पहुंचा है।  उधर, सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नौडिहा गांव में शाम चार बजे  बिजली गिरने से नंदन (15) की मौत हो गई। वहीं राजेंद्र यादव (14) और दिलीप (15) गंभीर रूप से झुलस गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed