फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भदोही में जनसभा के दौरान पीएम मोदी को रोकना पड़ा अपना भाषण, जानिए क्या थी वजह

Sun, 05 May 2019 08:30 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 05 May 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi jansabha in bhadohi glimpse

उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल की सीटों को महत्वपूर्ण मानते हुए भाजपा की चहलकदमी पूर्वांचल के जिलों में बढ़ गई है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कालीन नगरी भदोही में जनसभा करने आए थे। लेकिन पीएम मोदी की जनसभा में कई तरह की बातें देखने को मिली। अलमऊ कंठीपुर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद मिनट के लिए अपना भाषण तक रोकना पड़ा। वहीं, एक नेत्री के आंखों से तो आंसू तक निकल आए। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi jansabha in bhadohi glimpse

पीएम मोदी को अपना संबोधन शुरू करते ही चंद पलों के लिए रोकना पड़ा। हुआ यूं कि सभास्थल पर आए समर्थक मोदी-मोदी करते हुए आगे की ओर बढ़ने लगे। दबाव अधिक होने से कुर्सियों पर बैठे लोगों को परेशानी होने लगी। यह देख प्रधानमंत्री ने उत्साहित लोगों को शांति से बैठने का आग्रह किया। पीछे बैठे समर्थक और जनता का हवाला दिया। कहा कि आपकी एक गलती कुछ लोगों के लिए दिक्कत कर सकती है। इसलिए शांति से अपनी-अपनी जगह पर बैठ जाएं।

Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi jansabha in bhadohi glimpse

प्रधानमंत्री की चुनावी सभा में मंच पर पहुंचने की एक महिला नेत्री की कोशिश को सुरक्षाकर्मियों ने नाकाम कर दिया। सुरक्षाकर्मियों की सूची में नाम न होने से नेत्री को भरी आंखों से मंच से लौटना पड़ा। फूलपुर की महिला प्रत्याशी को छोड़ दिया जाए तो जिले की किसी भी महिला नेत्री को पीएम के मंच पर मौका नहीं मिला। बता दें कि नेत्री का ओहदा पार्टी में बड़ा है, लेकिन बावजूद इसके उन्हें मंच पर जाने नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi jansabha in bhadohi glimpse

भाजपा की सभा में बड़ी संख्या में समर्थक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहन कर आए थे। मोदी-मोदी के साथ ही समर्थक 'हिप-हिप-हुर्रे-हुर्रे' करते दिखे। कई समर्थक तो सभास्थल पर ही नृत्य करने लगे। उत्साहित समर्थक और कार्यकर्ता पीएम की एक झलक पाने के लिए परेशान दिखा। 

विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi jansabha in bhadohi glimpse

जनसभा के खत्म होने से पहले पीएम ने लोगों से आग्रह किया कि वाराणसी से जितने मतों से मुझे जीत मिले उससे कहीं अधिक वोट से चुनाव मैदान में लड़ रहे उनके भाई लोग जीतें तो उन्हें काफी खुशी मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed