{"_id":"5ccdcf1fbdec2207073c4385","slug":"lok-sabha-election-2019-pm-narendra-modi-jansabha-in-bhadohi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू हो जाएगा छठे चरण का घमासान, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज भरेंगे हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू हो जाएगा छठे चरण का घमासान, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज भरेंगे हुंकार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही/जौनपुर/आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Sun, 05 May 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छह मई को पांचवें चरण का चुनाव खत्म होने के बाद सभी दलों के स्टार प्रचारकों का रुख पूर्वांचल की ओर हो जाएगा। छठवें फेज में जौनपुर, मछली शहर, आजमगढ़, लालगंज एवं भदोही संसदीय सीटों के लिए 12 मई को मतदान होना है। इसी के लिए पीएम मोदी आज भदोही में जनसभा कर इसकी शुरुआत करने वाले हैं। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 6
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
इसी क्रम में नौ मई को पीएम की जनसभा जौनपुर के कुद्दूपुर और आजमगढ़ के मंदुरी हवाई पट्टी के पास प्रस्तावित है। इसी दिन कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी महाराजगंज क्षेत्र के भटपुरा में सभा करेंगी। सात मई को अखिलेश और मायावती की संयुक्त रैली जौनपुर और आठ मई को आजमगढ़ में होनी है।
3 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
इस क्रम में जौनपुर में भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पांच मई को मछलीशहर क्षेत्र के थानागद्दी स्थित कृषक इंटर कॉलेज में सभा करेंगे। इसके अलावा प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान जौनपुर क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सभाएं करेंगे। हिंदूवादी नेता मेरठ के संगीत सोम मल्हनी क्षेत्र में रोड शो करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अनुप्रिया पटेल (फाइल फोटो)
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल सात मई को मछलीशहर क्षेत्र के इटाए में सभा करेंगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी नौ मई को महराजगंज के राघव प्रसाद बीएनएस हायर सेकेंड्री स्कूल भटपुरा में एक बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
5 of 6
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
इसके पूर्व सात मई को बसपा मुखिया मायावती और सपा मुखिया अखिलेश यादव पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कैंपस में सुबह 10 बजे जनसभा करेंगे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव छह मई को कलेक्ट्रेट से सिकरारा तक रोड शो करेंगे। लालाबाजार में उनकी सभा होनी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।