{"_id":"5cbdcebdbdec2213f32f97fe","slug":"lok-sabha-election-2019-ghosi-seat-candidate-of-bjp-and-sbsp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोदी के 'कट्टप्पा' को मिल गया 'बाहुबली', कल तक थे साथ, अब एक दूसरे के खिलाफ भरेंगे हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के 'कट्टप्पा' को मिल गया 'बाहुबली', कल तक थे साथ, अब एक दूसरे के खिलाफ भरेंगे हुंकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजनीति में कल तक गलबहिया करने वाले कब मंच लगाकर दूसरे को ललकारने लगेंगे, कहा नहीं जा सकता। कुछ ऐसा ही नजारा घोसी सीट पर इस बार के चुनाव में देखने को मिलेगा। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में..
2 of 5
विधान सभा चुनाव में गठबंधन के तहत भाजपा के सहयोग से हुंकार भरने वाले सुभासपा के प्रत्याशी महेंद्र राजभर इस चुनाव में भाजपा को ललकारेंगे। बड़ी बात यह है कि विधानसभा चुनाव में जनसभा करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महेंद्र राजभर को 'कट्टप्पा' की संज्ञा दी थी। ऐसे में चर्चा है कि महेंद्र राजभर 'कट्टप्पा' है तो इस बार हरिनारायण राजभर 'बाहुबली' बन गए।
3 of 5
वर्ष 2017 में हुए विधान सभा चुनावों में जिले की मऊ सदर सीट गठबंधन के तहत सुभासपा के खाते में गई थी। महेंद्र राजभर छड़ी चुनाव चिह्न से मैदान में उतरे थे। बसपा के टिकट पर बाहुबली मुख्तार अंसारी तो सपा से अल्ताफ अंसारी सहित अन्य लोग मैदान में थे। इसी दौरान 27 फरवरी 2017 को भुजौटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा आयोजित की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी का नाम लिए कहा था कि अपराधियों का स्थान जेल में होता है, या तो फिर उनका अंत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महेंद्र राजभर
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार के चुनाव में 'बाहुबली' का अंत ‘कट्टप्पा’ बनकर मैदान में उतरे महेंद्र राजभर की छड़ी करेगी। विधान सभा चुनाव में महेंद्र राजभर हार भले ही गए पर उनकी पहचान 'कट्टप्पा' के रूप में हो गई। दो साल में ही स्थितियां बदल गईं और महेंद्र राजभर इस बार सुभासपा के टिकट पर घोसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हरिनारायण राजभर
- फोटो : अमर उजाला
अब भाजपा से सुभासपा अलग होने के बाद सुभासपा के खिलाफ 'बाहुबली' हरिनारायण राजभर बने हैं। लोगों में चर्चा है कि मोदी ने जिसे 'कट्टप्पा' की संज्ञा दी, वह इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ ही मंच लगाकर हुंकार भरेगा। बताते चलें कि घोसी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में बालकृष्ण चौहान, गठबंधन की तरफ से बसपा ने अतुल राय को तो भाकपा से अतुल अंजान प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। सिर्फ भाजपा के प्रत्याशी का घोसी से इंतजार था। जो रविवार को जारी प्रत्याशियों की सूची के बाद खत्म हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।