प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ताल ठोकने वालों में सबसे अमीर प्रत्याशी पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद हैं। नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशी अतीक धनबल और बाहुबल में सबसे आगे हैं। उनके और परिजनों के पास 26 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। पूर्व सांसद के खिलाफ हत्या जैसी संगीन धाराओं में 27 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा 60 मामलों में न्यायालय ने संज्ञान लिया है। उनकी आय के स्रोत ठेकेदारी, बिल्डर और प्रापर्टी डीलिंग जैसे पेशे हैं। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। पढ़ें आगे के स्लाइड्स में...
{"_id":"5cc8489fbdec2207532a4739","slug":"lok-sabha-election-2019-atiq-ahmed-and-ajay-rai-stand-against-pm-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के खिलाफ दो बाहुबली ठोक रहे ताल, बाहुबल के साथ धनबल में भी सबसे आगे हैं अतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के खिलाफ दो बाहुबली ठोक रहे ताल, बाहुबल के साथ धनबल में भी सबसे आगे हैं अतीक
Tue, 30 Apr 2019 07:11 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 30 Apr 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी, अजय राय और अतीक अहमद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतीक अहमद
- फोटो : अमर उजाला
अतीक अहमद और पत्नी की संपत्ति :
- बैंकों में जमा नकदी- एक करोड़ रुपये से ज्यादा, इसमें से 33 लाख 75 हजार रुपये कुर्क किए गए हैं।
- अतीक और पत्नी शाईस्ता के पास तीन-तीन लाइसेंसी हथियार हैं।
- अलग-अलग जगहों पर खेती, व्यवसायिक और आवास सहित कुल अचल संपत्ति 26 करोड़ से ज्यादा है।
- दो जीप, पजेरो और लैंड क्रूजर के मालिक भी हैं।
- संगीन धाराओं में 60 मुकदमें दर्ज हैं। 27 मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। 33 मुकदमों का न्यायालय ने संज्ञान लिया है।
- शिक्षा- 10वीं फेल
अजय राय
कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय का ब्योरा :
- पढ़ाई- स्नातक
- वर्ष 2019 में अचल संपत्ति 75 लाख और पत्नी 50 लाख की।
- चल संपत्ति 3,86,744 रुपये की है, जबकि और पत्नी के पास 9,34,557 रुपये की संपत्ति है।
- बैंक ऋण- कोई नहीं
- वाहन- एक टाटा सफारी
- मुकदमे- गैंगेस्टर एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। चार में जमानत पर हैं और बाकी में साक्ष्य चल रहा है।
- 2014 में अजय राय के पास अचल संपत्ति 36 लाख और पत्नी के पास 25 लाख की संपत्ति रह गई।
- चल संपत्ति 577328 रुपये हो गई, जबकि पत्नी के पास 5,48,501 रुपये की संपत्ति रह गई।
- बैंक ऋण- कोई नहीं
- वाहन-टाटा सफारी
- मुकदमे- गैंगेस्टर एक्ट समेत नौ मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज बहादुर
- फोटो : अमर उजाला
सपा के प्रत्याशी तेज बहादुर का ब्योरा :
- पढ़ाई- मैट्रिक
- नगद स्वयं 10 हजार और पत्नी के पास 20 हजार
- चल संपति 3 लाख और पत्नी के पास 7.69 लाख
- अचल संपति स्वयं की 50 लाख और पत्नी की 40 लाख
- बैंक ऋण- 2.80 लाख
- वाहन- एक बाइक और एक स्कूटी
विज्ञापन
शालिनी यादव
- फोटो : twitter
सपा के प्रत्याशी शालिनी यादव का ब्योरा ः
- पढ़ाई- स्नातक
- नगद स्वयं एक लाख और पति के पास 4.5 लाख रुपये
- चल संपति स्वयं की 18 लाख रुपये
- अचल संपति- स्वयं की 50 लाख और पति की 18 लाख
- बैंक ऋण- होम लोन 7.88 लाख रुपये
- वाहन- दो चार पहिया