फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air Show Modern technology air show and PM Modi security Police Commissioner rooftop forces deployed

एयर शो: आधुनिक तकनीक से होगी एयर शो और पीएम मोदी की सुरक्षा, सीपी ने किया ब्रीफ; तैनात होगी रूफटॉप फोर्स

Sat, 24 Oct 2026 05:35 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 24 Oct 2026 05:35 AM IST
सार

वाराणसी में एयर शो और प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था आधुनिक तकनीक से मजबूत की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने पुलिस बल को ब्रीफ कर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप फोर्स तैनात रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था में तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल कर निगरानी बढ़ाई जाएगी, ताकि आयोजन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

विज्ञापन
Air Show Modern technology air show and PM Modi security Police Commissioner rooftop forces deployed
वाराणसी में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने 24 और 25 अक्तूबर को होने वाले एयर शो और प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। वीवीआईपी रूट और कार्यक्रम स्थल पर चिह्नित संवेदनशील स्थानों पर रूफटॉप ड्यूटी लगाई जाएगी। आसपास के क्षेत्रों की प्रभावी निगरानी की जाएगी। 

विज्ञापन


ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से कार्यक्रम स्थल, वीवीआईपी रूट तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जाएगी। प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा जांच अनिवार्य होगी। बिना निर्धारित जांच के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। महिला दर्शकों की जांच महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही की जाएगी। वीवीआईपी सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पर विशेष जोर दिया गया।

विज्ञापन

 

Trending Videos

रहेगी तगड़ी निगरानी

शुक्रवार की देर शाम यातायात पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस आयुक्त ने वीवीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों और रूफटॉप ड्यूटी के माध्यम से लगातार निगरानी रखने को कहा। सभी अधिकारियों को अपने-अपने ड्यूटी क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करने और अधीनस्थ पुलिस बल को सतर्कता बरतने और सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन में पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
यातायात और भीड़ प्रबंधन पर विशेष जोर

यातायात पुलिस को वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों का प्रभावी उपयोग किया जाएगा। वीवीआईपी रूट से जुड़ी गलियों, कट और चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। 

विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने जारी किए निर्देश

एयर शो के दौरान दर्शकों के सुरक्षित आवागमन के लिए पार्किंग, बैरिकेडिंग और प्रवेश-निकास मार्गों का प्रबंधन होगा। भीड़ नियंत्रण में पुलिसकर्मी संयम और संवेदनशीलता बरतें। अनावश्यक बल प्रयोग से बचते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए। पुलिस आयुक्त ने एयर शो में आने वाले दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। 

सभी पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन, विनम्र और सम्मानजनक व्यवहार करने को कहा गया। उन्हें 'सर' और 'मैडम' कहकर संबोधित करने की हिदायत दी गई। दर्शकों को रास्ता बताने और हर संभव सहायता प्रदान करने पर जोर दिया गया। प्रत्येक दर्शक इनक्लोजर में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इससे महिला दर्शकों को आवश्यक सुरक्षा और सहायता मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed