वाराणसी की लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी के रूप में तेज बहादुर यादव एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर खराब खाने का वीडियो वायरल कर 'रोटी की जंग' छेड़ने वाले बीएसएफ के जवान तेज बहादुर को 19 अप्रैल 2017 को सेना से बर्खास्त कर दिया गया था। तेजबहादुर का परिवार नौकरी जाने के बाद एक बड़ी आहत करने वाली घटना से भी गुजर चुका है। तेज बहादुर यादव के पारिवारिक जीवन के बारे में पढ़ें आगे की स्लाइड्स में....
2 of 8
तेज प्रताप यादव का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के राताकलां गांव में रहने वाले तेज बहादुर सिंह का परिवार ही स्वतंत्रता सेनानियों वाला रहा है। उनके पिता शेर सिंह बताते हैं कि तेज बहादुर के दादा ईश्वर सिंह आजाद सुभाष चंद्र बोस के साथ रहते थे। हरियाणा सरकार ने उन्हें ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया था।
तेजबहादुर पांच भाई हैं। उनके बड़े भाई सुभाष चंद गुजरात पुलिस में हैं। दूसरे भाई कृष्ण दीप किसान हैं। तीसरे भाई भीम सिंह बीएसएफ के जवान हैं। वहीं चौथे भाई हनुमान खेती करते हैं। तेज बहादुर सभी भाइयों में सबसे छोटे हैं।
4 of 8
तेज प्रताप यादव अपने पत्नी और बेटे के साथ
- फोटो : अमर उजाला
तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला रेवाड़ी की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती हैं। उनका इकलौता बेटा रोहित था। 18 जनवरी 2019 को तेज बहादुर यादव के 22 वर्षीय बेटे रोहित ने आत्महत्या कर ली। हरियाणा के रेवाड़ी स्थित अपने आवास में रोहित ने खुद को गोली मारी ली। घटना के समय तेज बहादुर प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में गए हुए थें, वहीं पत्नी शर्मिला अपने ऑफिस गई हुई थी। रोहित दिल्ली विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था जिसके बाद तेजबहादुर का परिवार काफी टूट गया था। लेकिन तेज बहादुर ने अपनी जंग जारी रखी।
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और बीएसएफ से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। इस बीच तेजबहादुर ने वीआरएस के लिए अप्लाई किया था, जिसे स्वीकार नहीं किया गया। बल्कि उन्हें निर्देश दिया गया कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, वे बीएसएफ नहीं छोड़ सकते।