उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य मंगलवार को जिले में विकास कार्यों का लोकार्पण करने आए थें। लेकिन उन्हें उन कार्यों में काफी गड़बड़ियां मिलीं। जिस पर लक्ष्मण आचार्य भड़क गए और जांच करने के लिए कहे। देखें आगे की स्लाइड्स में...
जिले में हिंदू-मुस्लिम सौहार्द के प्रतीक जुगैल स्थित मां जिरही धाम पूर्वांचल निधि से करीब पांच लाख की लागत से निर्मित सौर ऊर्जा पेयजल परियोजना और हैंडपंप स्थापना में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। पीडी को हिदायत दी कि वह डीएम के जरिए पूरे मामले की जांच कराएं। इसके लिए जो भी अधिकारी दोषी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई कराएं। मानक के अनुरुप कार्य दुरुस्त होने के बाद ही वह लोकार्पण करेंगे।
3 of 5
sonbhadra
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मण आचार्य ने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से पहले ही उन्होंने आदिवासियों-जनजातियों के आस्था के केंद्र जिरही धाम में सौर ऊर्जा आधारित पेयजल परियोजना और हैंडपंप स्थापना के लिए पूर्वांचल निधि से लगभग पांच लाख रुपये की धनराशि दी थी। डीआरडीए से सूचना मिली कि कार्य पूरा हो गया है। इस पर मंगलवार को वह कार्यों के लोकार्पण के लिए जुगैल के मां जिरही धाम पहुंचे। वहां देखा कि टंकी की गुणवत्ता खराब है। अन्य कार्य भी मानक के अनुरुप नहीं है। यहां हैंडपंप स्थापित ही नहीं किया गया है।
4 of 5
sonbhadra
- फोटो : amar ujala
कार्यदायी संस्था जल निगम यूनिसेफ शाखा का कोई भी व्यक्ति वहां नहीं पहुंचा। लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त कार्य मोदी-योगी सरकार की प्राथमिकता है। इस तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। पूर्वांचल निधि के जिन भी कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत है, जांच कराकर दोषियों को दंडित कराया जाएगा। मौजूदा प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर अवगत कराने और मानक के अनुरुप कार्य कराने को कहा गया है।
जिरही की स्थिति ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिशन के तहत कराए कार्यों को भी सवालों को घेरे में ला दिया है। पीडी रामशिरोमणि मौर्य ने कहा कि वह कार्य आवंटन के तरीके, कार्य की स्थिति की पूरी जानकारी करेंगे और आवश्यक कार्रवाई के लिए सीडीओ को अवगत कराएंगे। पीडी रामशिरोमणि मौर्य ने बताया कि जल निगम यूनिसेफ शाखा को कार्यदायी संस्था नामित किया गया था लेकिन लोकार्पण कार्यक्रम में उस विभाग का कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा। कार्य में भी गड़बड़ी बरती गई है। सीडीओ को प्रकरण की जानकारी दी जा रही है। उनसे निर्देश लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।