फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लालू के निशाने पर पीएम मोदी, कर रहे ट्वीट वार, पढ़े पांच बयान

Sun, 12 Feb 2017 05:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 12 Feb 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
Lalu targets Modi, tweeted , read five statements
लालू प्रसाद यादव - फोटो : amar ujala

बिहार चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देने वाले वाले राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की नजरें अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर हैं। लालू के निशाने पर पीएम मोदी हैं। लालू जहां अपने चुटीले बयानों से प्रधानमंत्री पर हमले कर रहे हैं वहीं वे सपा-कांग्रेस के गठबंधन को जिताने की अपील भी कर रहे हैं। आगे की स्लाइड में पढ़ें लालू के पांच बयान-

Lalu targets Modi, tweeted , read five statements
लालू का संघ पर हमला, कहा-सेना को ते बक्श दो - फोटो : social media

'मित्रों,दूसरों के बाथरूम में ताकने-झाँकने की खुरापात व खुफियागिरी किसी और देश का पीएम कर सकता है क्या? हद है। पद का तो ख्याल रखना चाहिए। ' बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव ने यह ट्वीट प्रधानमंत्री के राज्यसभा में दिए रेनकोट वाले बयान के जवाब में किया।

Lalu targets Modi, tweeted , read five statements
लालू प्रसाद यादव

' जनाब, 3 साल होने को है। हिम्मत है तो निकालो कुण्डलियाँ। किस डर से और क्यों दबा रखी है? ये गीदड़-भभकियां बंद करों। ' लालू ने यह बयान मोदी के हरिद्वार में दिए गए भाषण के जवाब में कहा । इस भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा था कि मैं कांग्रेस के नेताओं से कहना चाहता हूं कि जबान संभाल कर रखो, वरना हर किसी की कुंडली मेरे पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lalu targets Modi, tweeted , read five statements
lalu

एक अन्य ट्वीट में लालू ने कहा, 'ऐसा कोई प्रधानमंत्री होता है जो इतना झूठ बोले अपने किये गए वादों का एक प्रतिशत भी पूरा ना करें। यूपी का युवा इन्हें सबक सिखाने कमर बाँधे खड़ा है। '

विज्ञापन
Lalu targets Modi, tweeted , read five statements
लालू प्रसाद यादव - फोटो : amar ujala

लालू ने सांप्रदायिकता को लेकर भाजपा पर निशाना साधा । उन्होंने कहा गंगा-जमुनी तहजीब में यकीन रखने वाली यूपी की जनता बिना किसी फरेब,जुमले और अफवाह में फसते हुए नफरत फैलाने वालों को बिहार से भी बड़ी हार देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed