फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मकर संक्रांति पर भी 'मोदी-शाह' का दबदबा, आसमान में उड़ान भरेगी नंबर वन जोड़ी

Sun, 05 Jan 2020 11:50 AM IST
गीतार्जुन गौतम ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी
ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 05 Jan 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
Kite with photo of PM Modi and Amit Shah on Makar Sankanti in market varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : पीटीआई

आसमान में रंग-बिरंगी पतंगें लहराने लगी हैं तो वहीं भक्काटे का शोर भी सुनाई देने लगा है। मकर संक्रांति पर्व से पूर्व ही आसमान में पतंगबाजी को लेकर बच्चों से लेकर युवा तक तैयारियों में जुट गए हैं। बाजार भी पूरी तरह से सजकर कर तैयार हैं। इस बार बाजार में रामपुर और मुरादाबाद की प्रिंटेंड पंतगों का क्रेज सबसे अधिक है। वहीं औरंगाबाद और दालमंडी इलाके में मोदी-शाह की जोड़ी नंबर  वन वाली पतंग की मांग सबसे अधिक है।

Kite with photo of PM Modi and Amit Shah on Makar Sankanti in market varanasi
बाजारों में बिक रहीं पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के फोटो वाली पतंगें। - फोटो : अमर उजाला।

बनारस सहित आसपास जिलों के व्यापारियों ने इन पतंगों की खरीदारी पर ज्यादा जोर दिया है। इसके अलावा ट्वेंटी-20 न्यू ईयर, स्माइली, कार्टून और महाकाल आदि चित्रों वाली पतंगें इस बार बाजार में आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पिछली बार के मुकाबले इस साल दाम में बहुत अंतर नहीं है। दो रुपये से लेकर सौ रुपये तक की पतंगें बाजार में हैं। व्यापारियों के अनुसार इस साल औसतन दो, तीन और चार रुपये वाली पतंग की बिक्री सबसे अधिक है।

Kite with photo of PM Modi and Amit Shah on Makar Sankanti in market varanasi

पश्चिमी यूपी से आता है पतंग और मांझा
बनारस में पतंग का कारोबार एक सीजन भर का होता है। 15 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी तक करीब 5 करोड़ रुपये के कारोबार का व्यापारियों ने अनुमान लगाया है। दालमंडी और औरंगाबाद पतंग, मांझा का सबसे बड़ा और होलसेल बाजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kite with photo of PM Modi and Amit Shah on Makar Sankanti in market varanasi

इसके अलावा यहां से चंदौली, गाजीपुर, मऊ, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र आदि जिलों के व्यापारी खरीदारी करने आते हैं। बनारस में पश्चिमी यूपी के रामपुर, मुरादाबाद, कानपुर और प्रयागराज से भी पतंगे आती हैं। मांझा बरेली से आता है।

विज्ञापन
Kite with photo of PM Modi and Amit Shah on Makar Sankanti in market varanasi

औरंगाबाद में पतंग कारोबारी छोटेलाल ने बताया कि इस बार पतंग का कारोबार पिछले सीजन की तुलना में बहुत अच्छा नहीं कह सकते हैं। मगर, फिर भी बिक्री जोर पकड़ रही है। इस बार बाजार में मोदी-शाह, योगी और टवेंटी-20 जैसे चित्रों वाली पतंगों की मांग अधिक है। वहीं बाबू का कहना है कि प्लास्टिक वाली पतंग के मुकाबले इस बार बाजार में खास तरह के कागज पर प्रिंट वाली पतंग का क्रेज सबसे अधिक है। बच्चे और युवा यही पतंग की मांग कर रहे हैं। मोदी-शाह की जोड़ी नंबर वन वाली पतंग की मांग अधिक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed